विश्व

US Donald Trump said Iran may sign an agreement regarding Tehran nuclear programme next week

Donald Trump on Iran: ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर के बाद डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार (25 जून, 2025) को कहा कि अगले सप्ताह जब दोनों पक्ष बातचीत के लिए मिलेंगे तो अमेरिका और ईरान परमाणु कार्यक्रम को लेकर डील कर सकते हैं. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह जरूरी नहीं है. 

राष्ट्रपति ट्रंप की यह घोषणा इजरायल और ईरान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के एक दिन बाद आई है. ट्रंप ने नीदरलैंड्स में कहा, ‘जिस तरह से मैं इसे देखता हूं, उन्होंने युद्ध लड़ा और अब यह समाप्त हो चुका है. मुझे उनका ये बयान मिल सकता है कि वे परमाणु हथियार नहीं बनाने जा रहे हैं. हम शायद इसके लिए कहेंगे, लेकिन वे ऐसा नहीं करने जा रहे हैं.’

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम अगले सप्ताह ईरान से बात करने जा रहे हैं. हम एक समझौते पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं, हालांकि मुझे नहीं लगता कि यह आवश्यक है.

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने चंद घंटों पहले कहा था कि ईरान के खिलाफ अपने सैन्य हमले में इजरायल के साथ शामिल होकर संयुक्त राज्य अमेरिका ने कूटनीति के साथ विश्वासघात किया है, यह दर्शाता है कि वॉशिंगटन के साथ आगे कोई बातचीत संभव नहीं है.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button