मनोरंजन

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने आर माधवन के साथ बिताए खास पल, शेयर की दोस्ती की झलक

एक्ट्रेस नयनतारा और उनके डायरेक्टर पति विग्नेश शिवन को हाल ही में अपने ‘पसंदीदा कपल’ आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता बिर्जे के साथ समय बिताने का मौका मिला. नयनतारा ने इस मुलाकात की याद को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया और दोनों कपल्स की एक प्यारी फोटो पोस्ट की.

नयनतारा ने माधवन और सरिता को बताया परिवार जैसा
माधवन और सरिता से मिलकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए नयनतारा ने लिखा, ‘मेरा अब तक का सबसे पसंदीदा कपल. सबसे दयालु, सबसे प्यारे, सबसे अच्छे लोग.., एक ही जगह पर सब कुछ अच्छा है’. उन्होंने आगे कहा कि इतने सालों में माधवन और सरिता सिर्फ दोस्त नहीं रहे है अब वे अब परिवार जैसे हो गए हैं. ‘जब भी हम उनसे मिलते हैं ऐसा लगता है जैसे हम उन्हें सालों से जानते हैं. अब वे सिर्फ दोस्त नहीं हैं वे परिवार हैं.’

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने आर माधवन के साथ बिताए खास पल, शेयर की दोस्ती की झलक

विग्नेश शिवन ने भी साझा किया प्यार भरा संदेश
नयनतारा की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरीज पर री-शेयर करते हुए, विग्नेश शिवन ने लिखा, ‘सबसे प्यारे लोग…. हमेशा ढेर सारा प्यार.’ इस खास मुलाकात ने दोनों कपल्स के बीच गहरे रिश्तों और आपसी सम्मान को फिर से उजागर किया.

नयनतारा और विग्नेश शिवन ने आर माधवन के साथ बिताए खास पल, शेयर की दोस्ती की झलक

‘टेस्ट’ फिल्म में नयनतारा और माधवन की ऑन-स्क्रीन जोड़ी
हाल ही में नयनतारा और माधवन ने 2025 की तमिल स्पोर्ट्स-साइकोलॉजिकल थ्रिलर टेस्ट में स्क्रीन शेयर की थी. इस फिल्म में दोनों ने पति-पत्नी का रोल निभाया था. फिल्म की कहानी तीन लोगों के जीवन और उनके संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है एक साइंटिस्ट का अपने हाइड्रो-फ्यूल प्रोजेक्ट को बचाना उसकी पत्नी की मां बनने की चाह और एक मशहूर क्रिकेटर का शानदार तरीके से रिटायर होना. ये कहानी इन तीनों के आस-पास ही घूमता नजर आती है.

आगामी प्रोजेक्ट्स में नयनतारा की वापसी
टेस्ट के बाद नयनतारा यश की पीरियड गैंगस्टर फिल्म ‘टॉक्सिक’ में नजर आएंगी. गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कियारा आडवाणी, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 19 मार्च 2026 को उगादी के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button