stree 2 actor Rajkummar Rao on getting Rs 300 as first salary Financial crunch | 300 रुपये थी पहली सैलरी, खरीदा था घर का राशन, पुराने दिन याद कर बोले Rajkummar Rao

Rajkummar Rao Journey: राजकुमार राव इन दिनों फिल्म स्त्री 2 को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है. राजकुमार राव जोरों-शोरों से प्रमोशन में बिजी हैं. राजकुमार राव ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत मेहनत की है. अब जाकिर खान के शो आपका अपना जाकिर में राजकुमार राव फिल्म स्त्री 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे. इस शो में वो अपनी जर्नी के बारे में बात करेंगे. साथ ही पहली सैलरी का भी खुलासा करेंगे.
कितनी थी राजकुमार राव की पहली सैलरी
स्त्री 2 एक्टर ने कहा- ‘मेरी पहली कमाई थी, मैं 8वीं में था शायद या नौवीं में था. एक छोटी बच्ची को 7 साल की होगी शायद, उसको डांस सिखाने जाता था उनके घर और मुझे 300 रुपये मिलते थे महीने के. पहले दिन जब मुझे वो 300 रुपये मिले ना कैश, 50-50 के 6 नोट थे.’
पहली सैलरी से खरीदा राशन
आगे उन्होंने कहा, ‘वो मुझे मिले थे इतनी खुशी हुई थी क्योंकि फाइनेंशियल कंडीशन घर की ज्यादा अच्छी नहीं थी. मैंने उन 300 रुपये से राशन खरीदा. पैसे बचे तो मैंने देसी घी भी लिया था. उस दिन मैंने रोटी पर घी लगाकर एंजॉय की और मुझे बहुत अच्छा लगा था.’
इन फिल्मों में दिखे राजकुमार राव
राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें को पिछली बार उन्हें मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आए थे. इस फिल्म में वो जाह्नवी कपूर के अपोजिट रोल में थे. इसके अलावा वो भीड़, श्रीकांत जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं. अब वो स्त्री 2 में दिखेंगे. इस फिल्म में राजकुमार के साथ श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी भी अहम रोल में हैं.
अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में नजर आएंगी. इस फिल्म तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं. इसके अलावा उनके हाथ में भूल चूल माफ भी है.
ये भी पढ़ें- जब पहली बार थिएटर में फिल्म देखना चाहते थे शाहरुख खान, मां ने रख दी थी ये शर्त



