उत्तर प्रदेशभारत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल पहुंचेंगे गोरखपुर, सामाजिक सद्भाव बैठक को करेंगे संबोधित, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कल पहुंचेंगे गोरखपुर, सामाजिक सद्भाव बैठक को करेंगे संबोधित, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 14 फरवरी को तीन दिवसीय प्रवास पर यूपी के गोरखपुर पहुंचेंगे. यहां संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सामाजिक सद्भाव बैठक में शामिल होंगे. गोरखपुर प्रवास के दौरान जिला, प्रांत, विभाग के कार्यकारिणी के लोगों के साथ बैठक भी करेंगे. मोहन भागवत शनिवार शाम को गोरखपुर आएंगे.

संघ सरसंघचालक मोहन भागवत गोरखपुर प्रवास के दूसरे दिन यानी कि 15 तारीख की सुबह 9 बजे सामाजिक सद्भाव बैठक को संबोधित करेंगे. इस बैठक में प्रांत के विभिन्न जाति वर्गों और सामाजिक सद्भाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोग शामिल होंगे. इस दौरान मोहन भागवत सभी लोगों से संवाद स्थापित कर सामाजिक समरसता के विषय पर विचार साझा करेगें.

समन्वय, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा

शनिवार शाम 3 बजे प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन भी किया जाएगा. इसमें सरसंघचालक भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में वो विभिन्न वर्ग के प्रमुख जनों को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों और क्षेत्र से प्रमुख जन मौजूद रहेंगे. इसमें समाज के विभिन्न घटकों के बीच समन्वय, पारस्परिक विश्वास और सहयोग को मजबूत करने के लिए चर्चा होगी.

शताब्दी वर्ष के अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा

मोहन भागवत गोरखपुर प्रवास के तीसरे दिन यानी कि 16 फरवरी सुबह 9:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान शताब्दी वर्ष के अब तक के कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ-साथ कार्यक्रम की योजना रचना पर चर्चा होगी. कार्यक्रम में विभाग टोली, जिला टली और प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.

शाम 5 बजे मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर विभाग द्वारा आयोजित कुटुंब स्नेह मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. वहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे. इन कार्यक्रमों मे वहीं लोग शामिल होंगे जिन्हें बुलाया जाएगा. सभी कार्यक्रम गोरखपुर के नौका विहार स्थित योगीराज बाबा गंभीर नाथ प्रयोगशाला में होंगे.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button