Salman Khan की ‘Battle of Galwan’ पर’ विदेश मंत्रालय का बयान, China ने जताई थी आपत्ति

सलमान खान की upcoming फिल्म ‘Battle of Galwan’ एक बड़े controversy storm में फंस गई है।फिल्म release से पहले ही China बुरी तरह भड़क गया है। China की मीडिया ने सीधे तौर पर इस फिल्म पर facts को twist करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, China ने Indian Government से इस मामले में intervene करने तक की मांग कर डाली। लेकिन इस विवाद में अब बड़ा twist तब आया, जब भारत के Ministry of External Affairs (MEA) ने साफ-साफ कह दिया कि इस फिल्म से सरकार का कोई लेना-देना नहीं है। हाल ही में एक press conference के दौरान MEA spokesperson Randhir Jaiswal से जब ‘Battle of Galwan’ को लेकर सवाल किया गया, तो उनका जवाब काफी direct और clear था। उन्होंने कहा, “हमें पता है कि ऐसी एक फिल्म बन रही है, लेकिन film making से जुड़े मामलों को relevant authorities देखती हैं। विदेश मंत्रालय का ऐसी फिल्मों या projects में zero role है।” यानि साफ है कि सरकार ने इस controversy से खुद को पूरी तरह अलग कर लिया है। इससे पहले दिसंबर 2025 में government sources भी यही कह चुके हैं कि India में film makers को freedom of expression का पूरा हक है। Films के जरिए अपनी बात कहना उनकी creative freedom का हिस्सा है। अगर किसी को इस फिल्म से problem है, तो वह Defence Ministry से बात करे, सरकार इस कहानी का हिस्सा नहीं है। बता दें कि ‘Battle of Galwan’ साल 2020 में India और China के बीच हुई Galwan Valley clash पर based है। इस clash में करीब 200 Indian soldiers ने लगभग 1200 Chinese soldiers का सामना किया था। India के मुताबिक इसमें करीब 40 Chinese soldiers मारे गए, जबकि China आज भी सिर्फ 4 deaths की बात मानता है। इस clash में 20 Indian soldiers भी शहीद हुए थे। China का गुस्सा तब और बढ़ गया जब सलमान खान के birthday पर फिल्म का teaser release किया गया। Teaser सामने आते ही China का सरकारी अखबार Global Times हमलावर हो गया। Global Times ने दावा किया कि इसमें दिखाए गए June 2020 के events real facts से match नहीं करते। अखबार ने यह भी कहा कि Bollywood films ज़्यादातर emotion और entertainment पर based होती हैं, इसलिए उनमें history को सही तरीके से नहीं दिखाया जाता। इतना ही नहीं, China ने यह controversial claim भी कर दिया कि Galwan Valley चीन के border के अंदर है, और clash के लिए सीधे तौर पर India को blame कर दिया। हालांकि India ने इस पूरे issue को overreact नहीं किया है। सरकार की तरफ से साफ message है… यह एक film makers का creative project है, न कि भारत सरकार की official story अब सवाल यही है कि क्या China को डर है कि यह कहानी international level पर उसकी image को expose कर देगी?



