विश्व

लंदन से सीधे ढाका…मां खालिदा जिया से मिले, पत्नी, बेटी और बिल्ली के साथ 17 साल बाद बांग्लादेश पहुंचे तारिक रहमान

Tarique Rahman: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद लंदन से ढाका लौट आए हैं. तारिक रहमान बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं और आगामी 12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले आम चुनावों के लिए सक्रिय रूप से कैंपेनिंग करेंगे. वो बांग्लादेश अपनी पत्नी और बिल्ली के साथ आएं हैं.

तारिक रहमान 11 सितंबर, 2008 से अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे थे. 17 साल बाद उनका यह दौरा सीधे राजनीति में वापसी के तौर पर देखा जा रहा है.

समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान 17 साल बाद ढाका पहुंचे, जहां उनके स्वागत के लिए भारी भीड़ जमा हुई. बीएनपी के समर्थकों ने उन्हें जोरदार स्वागत किया और सड़कों पर उत्साह का माहौल देखने को मिला. तारिक रहमान जल्द ही एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उनकी इस जनसभा पर भारत सहित अन्य कई देशों की नजरें टिकी हुईं हैं. बांग्लादेश में हाल ही में छात्र नेता हादी की हत्या के बाद भारी तनाव है और माना जा रहा है कि तारिक रहमान इस मुद्दे पर भी अपने विचार रख सकते हैं.

नंगे पैर कुछ देर रहे खड़े

तारिक रहमान अपने स्वागत स्थल पर जाने से पहले जमीन पर नंगे पैर कुछ देर खड़े हुए. इसके बाद वह बुलेट प्रूफ बस से कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए. एयरपोर्ट से लेकर रैली स्थल तक उन्हें पीएम के बराबर सुरक्षा प्रदान की गई है. स्थानीय समयानुसार शाम 3 बजे तारिक रहमान देश के नाम संबोधन करेंगे और जनता के सामने अपनी भविष्य की योजना को रखेंगे.

मां से की मुलाकात

आगमन के बाद तारिक रहमान अपनी बीमार मां खालिदा जीता से मिलने एवरकेयर (EverCare) अस्पताल पहुंचे. इसके अलावा वह 27 दिसंबर को बांग्लादेश का वोटर बनने के लिए नेशनल NID कार्ड प्राप्त करेंगे. तारिक रहमान BNP के कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी के प्रमुख चेहरा हैं, जो आगामी चुनावों में पार्टी की रणनीति और प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button