खेल

RCB Vs GT Final IPL 2026: सुनिल गावस्कर ने जीटी की हार को लेकर जताई नाराज़गी, बीसीसीआई को ठहराया दोषी

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर ये मुकाबला जीत लिया.

आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता है. गुजरात टाइटंस ने 2022 में आखिरी आईपीएल ट्रॉफी का खिताब जीता था. गुजरात टाइटंस के लिए यह फाइनल मुकाबला करो या मरो वाला था.

मैच के परिणाम के बाद पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनिल गावस्कर ने नाराज़गी जताते हुए, बीसीसीआई को दोषी ठहराया. सुनिल गावस्कर ने कहा बीसीसीआई को रिजर्व डे को इस्तमाल करना चहिए था.

दरअसल फाइनल मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की तैयारी बिल्कुल भी अच्छी नहीं रही थी, क्योंकि खराब मौसम के कारण गुजरात टाइटंस की टीम बहुत देर से अहमदाबाद पहुंची थी. शुक्रवार खेले गए क्वालीफायर-2 मुकाबले में राजस्थान रॉसल्स को हराकर गुजरात टाइटंस की टीम को शनिवार दोपहार में अहमदाबाद के लिए चार्टर्ड फ्लाइट से उड़ान भरनी थी.

लेकिन पंजाब समेत कई उत्तर-पश्चिम भारत में आए तेज तूफान और बारिश के चलते चड़ीगढ़ एयरपोर्ट का सारा काम-धाम ठप पड़ गया और फ्लाइट को रवाना होनें में देरी के कारण गुजरात टाइटंस की टीम 10:30 के करीब अहमदाबाद पहुंची. इसके चलते गुजरात टाइटंस की टीम को 18 घंटे से भी कम समय का वक्त मिला तैयारी के लिए.

जिसके चलते फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जिस फॉर्म से खेलना चाहती थी वे मौका शायद उनको न मिल सका.

बीसीसीआई के उपर उठे सवाल 

आईपीएल इतिहास में पहली बार देखने को मिला था कि कोई टीम फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले इतना लंबा सफर तय कर मैच खेलने आई हो. सुनील गावस्कर समेत गुजरात टाइटंस के फैंस भी बीसीसीआई के रिजर्व डे न देने के फैसले से नाखुश दिखे.

इस मैच के बाद गुजरात टाइटंस के सभी फैंस को 2023 वाला मुकाबला याद आ गया. 2023 में भी बारिश के कारण चैन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को रिजर्व डे में डाला दिया गया था. हालंकि चैन्नई सुपर किंग्स रविंद्र जाडेजा द्वारा लगाए गए छक्के और चौके के चलते मैच जीत गई थी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button