मनोरंजन

Raja Shivaji BO Day 14: ‘राजा शिवाजी’ का बॉक्स ऑफिस पर लहरा रहा परचम, 14वें दिन भी कमाल का रहा कलेक्शन, जानें-100 करोड़ से है कितनी दूर

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार परफॉर्म किया है. छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस, विजन और लीगेसी पर बेस्ड इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया और इसने खासतौर पर महाराष्ट्र में अपनी पकड़ बनाए रखी. अब इसने सिनेमाघरों में रिलीज के दो हफ्ते पूरे कर लिए हैं. चलिए इसी के साथ यहां जानते हैं ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के दूसरे गुरुवार यानी 14वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘राजा शिवाजी’ ने 14वें दिन कितनी की कमाई?
‘राजा शिवाजी’ की रिलीज से पहले ही इतनी चर्चा हो चुकी थी कि इसके बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उडाने की पूरी उम्मीद थी और हुआ भी ऐसा ही, 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इस फिल्म की ऐतिहासिक कहानी और कलाकारों की जबरदस्त परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल छू लिया. इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है और दिलचस्प बात ये है कि रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक ये करोड़ों में ही कमाई कर रही है. हालांकि इसके कलेक्शन में वीकडेज में उतार-चढ़ाव भी देखा गया बावजूद इसके ये फिल्म कमर्शियली सक्सेसफुल हो चुकी है और अपनी पूरी लागत भी वसूल कर चुकी है. अब ये मुनाफा कमा रही है.

  • इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘राजा शिवाजी’ ने पहले हफ्ते में 52.65 करोड़ का कलेक्शन किया था.
  • वहीं रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को सैकनिल्क के अर्ली ट्रेंड आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की कमाई 1.90 करोड़ रुपये रही.
  • जिसके बाद ‘राजा शिवाजी’ का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 24.30 करोड़ रुपये हुआ है.
  • और रितेश देशमुख की इस फिल्म का भारत में 14 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 76.95 करोड़ रुपये हो गया है.

100 करोड़ से कितनी दूर है ‘राजा शिवाजी’? 
‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के 14 दिनों में 77 करोड़ की कमाई कर डाली है. अब ये फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. इसके लिए इसे 23 करोड़ और कमाने होंगे. फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस देखकर उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म तीसरे वीकेंड पर कमाई में तेजी दिखाएगी और तीसरे हफ्ते में इस मील के पत्थर को पार कर कमाल कर देगी. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई हैं. 

‘राजा शिवाजी’ के बारे में
‘राजा शिवाजी’ को रितेश देशमुख ने निर्देशित किया है और उन्होंने इसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का लीड रोल भी प्ले किया है. फिल्म में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, जेनेलिया डिसूजा, बोमन ईरानी, भाग्यश्री,विद्या बालन सहित कई दिग्गड कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो रोल है. 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button