मनोरंजन

धुरंधर’ के मेकर्स संग रामचरण की बड़ी डील, अब ‘Peddi’ से हिंदी बेल्ट में मचाएंगे धमाल

अपकमिंग फिल्म “पेड्डी” से रामचरण का पहलवान का लुक  इंटरनेट पर धूम मचा रहा है. सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि आम दर्शक भी पैन इंडिया स्टार की ज़बरदस्त फिजिक देखकर हैरान हैं. इस बीच बड़ी खबर ये है कि ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियों ने रामचरण संग मोटी डील की है और वे ‘पेड्डी’ से हिंदी बेल्ट में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं.

धुरंधर के मेकर्स ने रामचरण संग की डील
‘धुरंधर’ की रिलीज़ के बाद जियो स्टूडियो की पॉपुलैरिटी भी बढ़ गई है. पहला पार्ट सुपर हिट होने के बाद, दूसरा पार्ट हाल ही में रिलीज़ हुआ है और यह देश की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनने की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है. बता दे कि जियो स्टूडियो ने ही ‘धुरंधर’ को प्रोड्यूस किया था और उन्होंने ही पूरे देश में इस फिल्म को रिलीज किया.

अब,इसने राम चरण की अपकमिंग फ़िल्म ‘पेड्डी’ के हिंदी वर्जन के लिए पैन इंडिया सुपरस्टार से हाथ मिलाया है. जियो स्टूडियो इस फ़िल्म को पूरे उत्तर भारत में डिस्ट्रीब्यूशन के आधार पर रिलीज़ करेगा. इस डील पर हाल ही में मुहर लगी है. इसके साथ ही, राम चरण की ये अपकमिंग फिल्म हिंदी भाषी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है.

 

पेड्डी स्टार कास्ट और क्रू
राम चरण के बर्थडे पर मेकर्स ने ‘पेड्डी’ की पहली झलक जारी की थी. इसी के साथ ‘पेड्डी’ में राम चरण के एथलेटिक लुक की हर कोई तारीफ़ कर रहा है. बता दें कि ‘पेड्डी’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा फ़िल्म है, जिसे बुची बाबू ने डायरेक्ट किया है. इसमें जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं और ए.आर. रहमान ने इसका म्यूज़िक दिया है. वेंकट सतीश किलारू इस फ़िल्म के प्रोड्यूसर हैं. इसे वृद्धि सिनेमा के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म में शिवा राजकुमार, दिव्येंदु शर्मा, जगपति बाबू और बोमन ईरानी भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे. ये फिल्म 30 अप्रैल को रिलीज होगी. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button