मनोरंजन

Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर तांडव, तीसरे दिन की कमाई से ‘सैंयारा’ सहित इन 14 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा

Border 2 Day 3 Box Office: ये कहना गलत नहीं होगा कि वॉर-एक्शन फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तांडव मचा दिया है. फिल्म थियेटर में 23 जनवरी को रिलीज हुई. आज तीसरा दिन है और हर दिन कमाई बढ़ती जा रही है. संडे को इस फिल्म को देखने सुबह से थियेटर्स में भारी भीड़ है और कमाई में भी ये दिख रहा है.

कलेक्शन की बात करें तो ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़,  दूसरे दिन 36.5 करोड़ कमाकर दो दिनों में इंडिया में नेट 66.5 करोड़ कमा चुकी है.

इसके साथ संडे को चार बजे तक फिल्म ने 28.93 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. (ये कलेक्शन सिर्फ पांच बजे तक का है. फाइनल आंकड़े रात 10 बजे तक आएंगे)

कुल मिलाकर ‘बॉर्डर 2’ संडे शाम पांच बजे तक 95.43  करोड़ कमा चुकी है. इस कलेक्शन के साथ ही इस फिल्म ने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैंयारा, पद्मावत और सिंघम, आरआरआर (हिंदी सहित 11 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

95 करोड़ की कमाई के साथ बॉर्डर 2 ने इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है. इन फिल्मों का ये तीन दिनों का इंडिया कलेक्शन है.

  1. पीके- 95.41 करोड़
  2. चेन्नई एक्सप्रेस- 93.67 करोड़
  3. फाइटर- 89.50 करोड़
  4. गोलमाल अगेन- 87.60 करोड़
  5. हाउसफुल 5- 87.50 करोड़
  6. किक- 83.73 करोड़
  7. सैयारा- 83.25 करोड़
  8. साहो- 79.08 करोड़
  9. पद्मावत- 78.00 करोड़
  10. सिंघम रिटर्न्स- 77.74 करोड़
  11. दबंग 3- 77.65 करोड़
  12. सूर्यवंशी- 77.08 करोड़
  13. आरआरआर (हिंदी)- 75.57 करोड़
  14. सिम्बा- 75.11 करोड़

फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श के मुताबिक ये फिल्म आज रविवार को 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसके साथ ही यह 2026 की पहली हिंदी फिल्म बन जाएगी, जो 100 करोड़ का आंकड़ा छुएगी.

‘बॉर्डर 2’ के बारे में

ये फिल्म 1997 की ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. ‘बॉर्डर 2’ को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और इसमें सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, मेधा राणा और सोनम बाजवा जैसे एक्टर्स लीड रोल में है. इस फिल्म में सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर की भूमिका में हैं. वरुण धवन परम वीर चक्र विजेता मेजर होशियार सिंह दहिया और दिलजीत दोसांझ ने भारतीय वायु सेना के फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों का किरदार में दिखे हैं. 

(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दिए गए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े बॉलीवुड हंगामा, सैकनिक और अलग-अलग सोर्स से लिए गए हैं. ये आंकड़े फाइनल नहीं हैं.)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button