मनोरंजन

Peddi BO Day 9: राम चरण की ‘पेद्दी’ ने दूसरे संडे मचाई धूम, जमकर छापे नोट, 4 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये तगड़ा रिकॉर्ड

राम चरण और जान्हवी कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. सिनेमाघरों में मौजूद तमाम नई और कुछ हफ्ते पुरानी फिल्मों की भीड़ के बीच ‘पेद्दी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है और धमाकेदार कमाई कर रही है. इसने ऑफिशियली भारतीय बॉक्स ऑफ़िस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है.इसी के साथ ये ये स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा फ़िल्म अब भारत में ‘माना शंकरा वारा प्रसाद गारू’ का रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब है. चलिए यहां जानते हैं ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया है?

‘पेद्दी’ के 11वें दिन का बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन (Peddi Box Office Collection Day 11)
‘पेद्दी’ ने अपने दूसरे वीकेंड पर धमाल मचा दिया है. दूसरे शनिवार को तो इसकी कमाई में तेजी देखी ही गई थी वहीं दूसरे संडे इसने बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘पेद्दी’ ने रिलीज के 11वें दिन 9.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ इसकी भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 216 करोड़ हो गई है. वहीं इसने पहले हफ्ते में 193.55 करोड़ का कलेक्शन किया था.

ये भी पढ़ें:-Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 3: ‘भारत भाग्य विधाता’ की कमाई में संडे को आई तेजी, क्या वसूल पाएगी 45 करोड़ की लागत?

‘पेद्दी’ ने 11 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
बता दें कि राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. वहीं मेकर्स ने इसकी रिलीज के 11 दिनों में इसके बजट का 60% से ज्यादा हिस्सा वसूल कर लिया है. लागत निकालने (ब्रेक-ईवन) के लेवल तक पहुँचने के लिए इसे अपनी रफ़्तार बनाए रखनी होगी.

‘माना शंकर वर प्रसाद गारू’ को मात देने से कितनी है दूर?
चिरंजीवी की ‘माना शंकर वारा प्रसाद गारू’ इस साल की शुरुआत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फ़िल्म बनी थी. वहीं राम चरण की लेटेस्ट रिलीज ‘पेद्दी’ इस फिल्म को मात देकर साल की नंबर 1 फिल्म बनने से बस 4.99 करोड़ दूर है. उम्मीद है कि दूसरे मंडे को ‘पेद्दी’ ये तगड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी.

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 3 तेलुगु फ़िल्में  (नेट कलेक्शन)

  • माना शंकर वारा प्रसाद गारू- 220.99 करोड़
  • ‘पेद्दी’-216 करोड़ (11 दिन का कलेक्शन)
  • द राजासाब- 198.70 करोड़
  • उस्ताद भगत सिंह- 72.38 करोड़

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button