मनोरंजन

धनुष और कृति की ‘तेरे इश्क में’ फिर आई विवादों में, ‘रांझणा का’ स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप

‘तेरे इश्क में’ फिल्म 1 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था. कुछ दिन पहले ही ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हुई है. इसी बीच फिल्म को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है. दरअसल एक सीन को लेकर ‘रांझणा’ के मेकर्स ने ‘तेरे इश्क में’ की टीम पर मामला दर्ज करवाया है. जिसमें उन्होंने फिल्म के एक सीन के चोरी करने का आरोप लगाते हुए कम्पंसेशन की डिमांड की है.

क्या है मामला
दरअसल हाल ही में ‘रांझणा’ की प्रोडक्शन कंपनी Eros इंटरनेशनल मीडिया लिमिटेड ने फिल्म निर्माता आनंद एल. राय और कलर यलो मीडिया एंटरटेनमेंट एलएलपी के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. कंपनी ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 2013 की हिट फिल्म ‘रांझणा’ की पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल ‘तेरे इश्क में’ के प्रचार के लिए किया. इरोस ने दावा किया है कि फिल्म को बिना परमिशन के ‘रांझणा’ के सीक्वल के रूप में प्रचार किया. इसके एवज में कंपनी ने 84 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है.

रांझणा के राइट्स
कंपनी ने दावा किया है कि ‘रांझणा’ के सारे राइट्स, जिनमें कैरेक्टर्स, ट्रेडमार्क और सीक्वल के राइट्स शामिल हैं, उसी के पास हैं. कंपनी ने ये भी कहा कि ‘तेरे इश्क में’ के टीज़र में ‘रांझणा की दुनिया से’ जैसे वाक्य इस्तेमाल किया गया है। शिकायत में मोहम्मद जीशान अय्यूब के दोनों फिल्मों में एक जैसे किरदार पर भी आपत्ति जताई गई है.

इस शिकायत में कहा गया है कि ‘दोनों फिल्मों में मोहम्मद जीशान अय्यूब ने मुरारी का किरदार निभाया है, ऐसे में कंपनी ने इस किरदार के भी कॉपी करने का आरोप लगाया है. इरोस ने ये भी आरोप लगाया है कि ‘तेरे इश्क में’ में धनुष का किरदार शंकर ‘रांझणा’ के कुंदन से काफी मिलता-जुलता है. इतना ही नहीं ब्लकि कई डायलॉग्स ी धनुष के कुंदन वाले किरदगार से मेल खाते हैं. कंपनी का कहना है कि उसने जुलाई 2025 में भी फिल्म पर रोक लगाने के लिए नोटिस भेजा था. 



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button