नशे में टुन्न युवक ने रुकवा दी ट्रेन… चालक बोला- भाई ये स्टेशन नहीं… पटरी है, Video वायरल

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.
Hardoi Railway News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सीतापुर-बालामऊ रेलवे लाइन पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. अटवा मुठिया और कमालपुर रेलवे स्टेशनों के बीच एक युवक शराब के नशे में सीधे चलती ट्रेन के नीचे आ गया. ट्रेन चालक की समय पर पड़ी नजर और आपातकालीन ब्रेक लगाने की वजह से युवक की जान बच गई. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था और पटरी के पास अनियंत्रित होकर सीधे ट्रेन के पहियों के नीचे जा गिरा. लोको पायलट की नजर ट्रेन के बैक मिरर पर पड़ी और उसने बिना एक सेकेंड गंवाए फौरन इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए.
ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर मशक्कत के बाद युवक को इंजन/डिब्बों के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, चालकों की तारीफ
घटना का वीडियो इंटरनेट पर आते ही लोग लोको पायलट की मुस्तैदी और त्वरित निर्णय क्षमता की जमकर सराहना कर रहे हैं. वीडियो पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा, “इतना भी नशा मत करो कि ट्रेन को ही तुम्हारे लिए रुकना पड़ जाए.”
ये भी पढ़ें: बिना तलाक कर रहा था दूसरी शादी जयमाला से पहले पहुंची पहली पत्नी, दूल्हा हो गया अरेस्ट
हालांकि यह घटना एक गंभीर चेतावनी भी है कि पटरी के आसपास नशा या लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है. इस बार किस्मत और लोको पायलट की मुस्तैदी ने युवक की जान बचा ली.





