उत्तर प्रदेशभारत

Amroha Crime News: नींद की गोलियां दी, हाथ-पैर बांध रेता गला… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को बेरहमी से मारा

Amroha Crime News: नींद की गोलियां दी, हाथ-पैर बांध रेता गला… पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को बेरहमी से मारा

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में पति-पत्नी के बीच पवित्र रिश्ते को एक महिला ने कलंकित करने का काम किया. बहन के देवर के साथ अवैध संबंध होने पर पत्नी ने अपने पति की हत्या करा दी. पुलिस पूछताछ में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका अपनी बहन के देवर के साथ अफेयर चल रहा था, जिसकी भनक उसके पति को लग गई. पति ने विरोध भी किया था, दोनों के बीच इसको लेकर झगड़ा भी हुआ था, जिसके बाद पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था.

दरअसल, बीते रविवार यानी 29 मार्च को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलोती कला में रात को सोते समय गांव के ही रहने वाले मेराज कि कुछ बदमाशों हत्याकर दी. बदमाशों ने मेराज के सोते समय दबोच लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर दिए. इसके बाद उसका गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी. इस हत्याकांड से गांव में ही नहीं, बल्कि पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

पुलिस ने किया खुलासा

हत्या कि सूचना मिलने के बाद अमरोहा के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद खुद मौके पर पहुंचे और घटना की बारीकी से जांच शुरू कर दी. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद की कार्रवाई से घटना का चंद घंटों में खुलासा हो गया. घटना की मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी रुशी निकली. पुलिस को पूछताछ के दौरान रुशी पर शक हुआ था, जिसके बाद कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया.

पत्नी ने कबूला सच

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि 28/29 मार्च कि रात पिपलोती कला के रहने वाले मेराज की गला रेतकर कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी. घटना की सूचना मृतक के पिता ने पुलिस को दी थी. सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही घटना की सूचना पर वह स्वयं भी मौके पर जा पहुंचे थे. हत्या की घटना शुरू से ही संदिग्ध प्रतीत हो रही थी, क्योंकि जिस दौरान सोते वक्त मेराज के हाथ-पैर बांधकर गला रेतकर हत्या की गई थी. उस दौरान मेराज कि पत्नी रुशी भी पास में पड़ी चारपाही पर सो रही थी.

इस दौरान पुलिस को शक हुआ कि मेराज की हत्या गला रेतकर की गई तो चीखन-चिल्लाने की आवाज रुशी तक क्यों नहीं पहुंची. पुलिस के सवालों में घिरी रुशी खुद घटना की रची गई मनगढ़ंत कहानी को बताने लगी और अपना जुर्म कबूल कर लिया.

कैसे बनाया था प्लान?

रुशी ने बताया कि उसका छोटी बहन के देवर फरमान से बीते चार पांच वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी उसके पति मेराज को हो गई थी. मेराज ने विरोध भी किया था, बस उसी दौरान से रुशी ने अपने पति को ठिकाने लगाने का प्लान तैयार कर लिया था.

घटना को अंजाम देने से पहले मेराज को चाय में नींद की गोली दी गई थी. उसके बाद मौके पर पहुंचे प्रेमी फरमान व उसके दोस्त अदनान ने पहले चारपाई पर बेसुध पड़े मेराज के हाथ-पैर बांधे और फिर धारदार हथियार से गला रेत दिया. सुबह होने पर हत्या की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button