उत्तर प्रदेशभारत

Noida Jewar Airport: मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ… ये हैं वो 12 शहर, पहले चरण में जेवर एयरपोर्ट से यहां के लिए उड़ेंगी फ्लाइट्स

Noida Jewar Airport: मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ… ये हैं वो 12 शहर, पहले चरण में जेवर एयरपोर्ट से यहां के लिए उड़ेंगी फ्लाइट्स

ग्रेटर नोएडा के जेवर में बन रहे ‘नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के साथ ही जेवर एयरपोर्ट से उड़ानों को लेकर भी तस्वीरें साफ होने लगेंगी. जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण में देश के 12 प्रमुख शहरों के लिए फ्लाइट सेवाएं शुरू करने की तैयारी है. शुरुआती सूची में शामिल शहरों में व्यावसायिक केंद्रों को प्राथमिकता दी गई है, जिनमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ, पटना, जयपुर, चंडीगढ़ और गोवा जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं.

अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की भी तैयारी

अधिकारियों का कहना है कि इन शहरों का चयन यात्रियों की मांग, बिजनेस ट्रैफिक और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर किया गया है. इससे एयरपोर्ट शुरू होते ही अच्छी यात्रियों की संख्या मिलने की उम्मीद है. पहले चरण के सफल संचालन के बाद जेवर एयरपोर्ट का विस्तार तेजी से किया जाएगा. दूसरे चरण में देश के और शहरों को जोड़ा जाएगा. साथ ही अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों की शुरुआत की भी योजना है.

अधिकारियों के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी के लिए खाड़ी देशों, दक्षिण-पूर्व एशिया और यूरोप के कुछ प्रमुख देशों को प्राथमिकता दी जा सकती है. यह विस्तार चरणवत तरीके से होगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधा और एयरपोर्ट पर भीड़ का सही प्रबंध किया जा सके.

एयरपोर्ट प्रशासन और नागरिक उड्डयन विभाग की तरफ से विभिन्न एयरलाइंस कंपनियों के साथ लगातार बातचीत चल रही है. कई घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइंस ने यहां से संचालन में रुचि दिखाई है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फ्लाइट शेड्यूल और एयरलाइंस की सूची सार्वजनिक कर दी जाएगी.

दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ी राहत

जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने से दिल्ली-NCR के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. खासतौर पर पश्चिमी यूपी और आसपास के जिलों के लोगों को अब लंबी दूरी तय कर दिल्ली एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा. इसके अलावा नए एयरपोर्ट से हवाई किराए में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे यात्रियों को सस्ती उड़ानों का लाभ मिल सकता है.

सड़क, मेट्रो और रेल कनेक्टिविटी भी

जेवर एयरपोर्ट को आधुनिक सेवाओं से लैस किया जा रहा है. सड़क, मेट्रो और रेल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने के साथ-साथ पार्किंग, ट्रांसपोर्ट और यात्रियों की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि उद्घाटन के बाद जल्द ही फ्लाइट की तारीख को का ऐलान कर दिया जाएगा. उनका कहना है कि यात्रियों को जल्द से जल्द सुविधा मिले, इसके लिए टिकट बुकिंग, फ्लाइट शेड्यूल और कनेक्टिविटी सभी चीजों को ध्यान में रखकर अंतिम रूप दिया जा रहा है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button