Nick Jonas Shares Unseen Pics Of Priyanka Chopra And Daughter Malti Of 2022 With Bollywood Music Watch Here

Nick Jonas 2022 Memories Video: हॉलीवुड स्टार और हिंदुस्तानी जमाई सिंगर निक जोनस सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो से काफी सुर्खियों में आ गए हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) ने साल 2022 की अपनी सारी यादें को समेटकर एक वीडियो शेयर किया है लेकिन वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
निक ने 2022 के खास पलों को किया शेयर
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर निक जोनस ने साल 2022 के अपने सभी अचीवमेंट्स और खूबसूरत यादों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. फैंस के लिए ये वीडियो किसी ट्रीट से कम नहीं हैं. वीडियो निक जोनस की फैमिली फोटोज से भरा हुआ है, जिसमें वह पत्नी प्रियंका चोपड़ा और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आ रहे हैं. होली खेलने से लेकर बीच वेकेशन तक निक ने 2022 में अपने परिवार के साथ सबसे खास पलों की झलक पेश की है.
वीडियो में फैंस को पसंद आई ये चीज
साल 2022 को विदाई देते निक जोनस के इस वीडियो में एक खास बात और है वो है कि, निक मालती मैरी के साथ चिल करते नजर आते हैं. इतना ही नहीं, एक और चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो है…बैकग्राउंड म्यूजिक..इस वीडियो के बैकग्राउंड में हिंदी गाना ‘राता लंबिया’ बज रहा है जिसे सुनकर फैंस भी सरप्राइज हो गए.
क्या कुछ है वीडियो में…?
इस वीडियो में कई स्पेशल चीजें शामिल हैं जिसमें प्रियंका और निक का लॉस एंजिल्स हवेली में होली सेलिब्रेशन, मेक्सिको में अपने 40 वें बर्थडे पर प्रियंका का बीच डांस और मालती को गोद में लिए निक की एक अनदेखी तस्वीर, और भी बहुत कुछ. वीडियो देख फैंस खुशी से झूम उठे हैं.
निक ने दिया मजेदार कैप्शन
सिंगर-एक्टर ने निक ने जोनस ब्रदर्स म्यूजिक कॉन्सर्ट से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. वीडियो शेयर करते हुए निक ने कैप्शन में लिखा, “क्या साल है! यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि 2023 क्या लेकर आता है….आप सभी को नया साल मुबारक..”
यह भी पढ़ें- New Year 2023: न्यू ईयर सेलिब्रेशन पर आलिया भट्ट ने पहनी इतनी महंगी ड्रेस, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान



