उत्तर प्रदेशभारत

सिलेंडर नहीं मिलने से टल गई बेटी की शादी, दुल्हन की मां-भाई ने लगाई फरियाद

सिलेंडर नहीं मिलने से टल गई बेटी की शादी, दुल्हन की मां-भाई ने लगाई फरियाद

रसोई गैस के सिलेंडर न मिलने की समस्या अब शादियों तक पहुंच गई है. हापुड़ के ग्राम बदनौली मढ़ैया में एक परिवार को अपनी बेटी की शादी टालनी पड़ी, क्योंकि हलवाई ने प्रीतिभोज के लिए सिलेंडर मांगे, लेकिन बाजार में कहीं उपलब्ध नहीं हुए. बारात आने वाली थी, पर रसोई ठंडी रह गई.

बुधवार को होने वाली शिवानी की शादी जिला मुरादाबाद के रितेश के साथ तय थी. सुबह बारात आनी थी और दोपहर में प्रीतिभोज का आयोजन था. शिवानी की मां बिमलेश और भाई रोबिन ने दो दिन पहले से सिलेंडर की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन हर जगह नहीं है का जवाब मिला. हलवाई ने साफ कहा कि बिना 6 सिलेंडर के खाना नहीं बन सकता. आखिरकार विवाह स्थगित करना पड़ा.

परेशान परिवार बुधवार को सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचा. बिमलेश ने जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा सिंह को अपनी पूरी आपबीती सुनाई. उन्होंने बताया कि दावत का खाना बनाने के लिए हलवाई ने छह सिलेंडर मांगे थे. बहुत कोशिश की, लेकिन कहीं सिलेंडर नहीं मिला. किसी ने सलाह दी कि कलेक्ट्रेट जाकर DSO से मिलो, तभी समस्या हल हो सकती है.

डॉ. सीमा सिंह ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया और परिवार की मांग के अनुसार सिलेंडर की व्यवस्था कराने की बात कही और साथ ही नंबर भी ले लिया. कहा कि कोई दिक्कत हो तो बताना. अब शादी 28 मार्च को संपन्न होगी.

DSO डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि जिले में घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं. हमने कमर्शियल कोटा भी बढ़ा दिया है. किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बेवजह की अफवाहें ज्यादा फैल रही हैं. मेरे पास रोज लोग प्रार्थना पत्र और शादी कार्ड लेकर आ रहे हैं. ऐसे सभी मामलों को मैं खुद देख रही हूं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button