खेल

Mumbai Indians Delhi Capitals Womens Premier Leauge Final Stats And Records MI vs DC WPL 2025 Latest Sports News

MI Vs DC Stats & Records: क्या हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस दूसरी बार चैंपियन बनेगी? क्या दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला वीमेंस प्रीमियर लीग खिताब जीतने में कामयाब होगी? बहरहाल, आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल खेला जाएगा. लेकिन दोनों टीमों में किसका पलड़ा भारी है? क्या मुंबई इंडियंस लीग मैचों में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 2 हार का बदला ले पाएगी? इससे पहले मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स का ग्रुप स्टेज में 2 बार आमना-सामना हुआ. दोनों बार मेग लेनिंग की दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया.

दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड क्या हैं?

अब तक मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 7 बार आमना-सामना हुआ है. जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 4 बार हराया है. वहीं, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार हराया है. इस तरह मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी है, लेकिन फाइनल में किस टीम का पलड़ा भारी है? दरअसल, वीमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें भिड़ी थीं. तब हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया था.

लगातार तीसरे सीजन फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स

वहीं, मेग लेनिंग की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स लगातार तीसरी बार वीमेंस प्रीमियर के फाइनल में पहुंची है. लेकिन अब तक पहले टाइटल का इंतजार है. दरअसल, पहले सीजन के फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया था. इसके बाद दूसरे सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम थी. उस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया. इस तरह दिल्ली कैपिटल्स को दोनों बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. लेकिन आज देखना मजेदार होगा कि क्या दिल्ली कैपिटल्स पहली बार चैंपियन बन पाएगी?

ये भी पढ़ें-

Varun Chakaravarthy: ‘टी20 वर्ल्ड कप के बाद लोगों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी…’, वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा खुलासा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button