Exclusive Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Date Venue Guest Know It All | Sidharth Kiara Wedding: 6 को नहीं 7 फरवरी को होगी सिद्धार्थ

Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं. दोनों की शादी को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं अब एबीपी न्यूज को एक्ट्रेस की शादी को लेकर एक्सक्सुलिव जानकारी हासिल हुई है. पहले कियारा और सिद्धार्थ की शादी को लेकर खबरें आ रही थी कि कपल 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाला है. अब एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी 7 फरवरी को होगी.
शादी की सभी रस्में 5-7 फरवरी के बीच निभाई जाएंगीं, आज से रस्मों की शुरुआत हो गई हैं. शादी की रस्मों के लिए मेहमान भी जैसलमेर पहुंच चुके हैं. जानकारी के मुताबिक आज सिद्धार्थ और कियारा की मेहंदी सेरेमनी है. मेहमानों के लिए 84 कमरे और 70 लग्जरी गाड़ियां बुक की गई हैं.
शादी की रस्मों के दौरान किसी को भी अंदर फोन ले जाने की इजाजत नहीं है. 100 से ज्यादा निजी सेक्सुरिटी गार्ड्स पूरा इंतजाम देख रहे हैं, जिनमें होटल की सिक्यरिटी भी शामिल है. दोनों परिवारों के बेहद करीबी सदस्य और दोस्त ही इस शादी का हिस्सा होंगे. 8 फरवरी को दूल्हा-दुल्हन सूर्यगढ़ से चेक-आउट करेंगे.
जैसलमेर पहुंचा अंबानी परिवार
अंबानी परिवार के कियारा की शादी में शामिल होने की खबरें सामने आ रही थी. अब अंबानी परिवार को जैसलमेर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. ईशा अंबानी, कियारा की बेस्ट फ्रेंड हैं ऐसे में उनके इस खास दिन पर उनका आना लाजमी है.
12 फरवरी को मुंबई में देंगे रिसेप्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद दो रिसेप्शन देने वाले हैं एक दिल्ली में सिद्धार्थ के फैमिली एंड फ्रेंड्स के लिए और दूसरा मुंबई में कियारा के फैमिली एंड फ्रेंड्स और फिल्म इंडस्ट्री के लिए. अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि कपल 12 फरवरी को मुंबई में शादी का रिसेप्शन देंने वाला है.
यह भी पढ़ें- Sidharth Kiara Wedding: शादी से पहले ही सिड-कियारा के बच्चे को लेकर हुई भविष्यवाणी, ऐसी रहेगी कपल की मैरिड लाइफ



