खेल

Beuran Hendricks Replace Lungi Ngidi For T20I Series Against India IND Vs SA

IND vs SA T20I Series: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुरू होने वाली टी20 सीरीज से ठीक पहले प्रोटियाज टीम को एक बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी पूरी श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण लुंगी एनगिडी को प्रोटियाज स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह ब्युरॉन हेंडरिक्स को टीम में एंट्री मिली है.

लुंगी एनगिडी का बाएं पैर के टखने (एंकल) में लगी चोट के कारण टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा है. अब वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खुद को फिट करने की कोशिश करेंगे. 

दो साल बाद हेंडरिक्स को मिलेगा मौका
लुंगी एनगिडी के बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हुए 33 वर्षीय ब्युरॉन हेंडरिक्स दो साल से अधिक समय गुजर जाने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे. वह आखिरी बार जुलाई 2021 में प्रोटियाज टीम की ओर से मैदान में उतरे थे. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक एक टेस्ट, आठ वनडे और 19 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. हेंडरिक्स का रिकॉर्ड टी20 इंटरनेशनल में एवरेज रहा है. उन्होंने 19 मैचों में 25 की बॉलिंग एवरेज से 25 विकेट चटकाए हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने 9.19 के इकोनॉमी रेट से रन भी दिए हैं. 

टी20 सीरीज में कमजोर रह सकती है प्रोटियाज बॉलिंग
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में अपने सबसे अहम गेंदबाज कगिसो रबाडा को भी आराम दे रखा है. अब लुंगी एनगिडी के बाहर होने के बाद प्रोटियाज फास्ट बॉलिंग अटैक थोड़ा कमजोर नजर आएगा. इस टीम में अब तेज गेंदबाजी आक्रमण का दारोमदार जेराल्ड कोएत्जी, नांद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमेन और लिजाड विलियम्स पर होगा. इन चारों तेज गेंदबाजों को इंटरनेशनल क्रिकेट का कम ही अनुभव रहा है.

10 दिसंबर से शुरू हो रही है सीरीज
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज शुरू होगी. पहला मुकाबला डरबन में खेला जाएगा. इसके बाद 12 दिसंबर को गकेबेरहा और 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में टी20 मैच होगा. इसके दो दिन बाद से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो कि 17 से 21 दिसंबर तक चलेगी. 26 दिसंबर से यह टीमें दो मैचों की टेस्ट सीरीज में टक्कर लेती नजर आएंगी.

यह भी पढ़ें…

LLC 2023 Final: हरभजन और सुरेश रैना की टीमें आमने-सामने, लीजेंड्स लीग फाइनल से पहले क्या बोले दोनों कप्तान?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button