लाइफस्टाइल

Milk Storage Tips: गर्मी में जल्दी फट जाता है दूध? ये तरीका अपनाएंगे तो टिकेगा ज्यादा लंबा

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब होने लगता है और कई बार फ्रिज में रखने के बावजूद भी खट्टा हो जाता है. ऐसे में न सिर्फ खाने-पीने का नुकसान होता है, बल्कि पैसे भी बर्बाद होते हैं. अगर आपके घर में भी दूध बार-बार फट जाता है, तो कुछ आसान आदतें अपनाकर उसकी शेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सकती है.

दूध खरीदते समय रखें इस बात का ध्यान

जब भी बाजार जाएं, कोशिश करें कि दूध सबसे आखिर में खरीदें. ऐसा करने से दूध कम समय तक गर्म वातावरण में रहेगा और उसके खराब होने की संभावना भी कम होगी. एक्सपर्ट के मुताबिक दूध जितनी देर फ्रिज से बाहर रहता है, उसमें बैक्टीरिया बढ़ने का खतरा उतना ही बढ़ जाता है. इसलिए दूध खरीदने के बाद सीधे घर जाएं और उसे तुरंत फ्रिज में रख दें.

घर लाने के बाद दूध को उबाल लें

अगर बाहर का तापमान बहुत ज्यादा है और आपको लगता है कि दूध जल्दी खराब हो सकता है, तो घर पहुंचते ही उसे एक बार अच्छी तरह उबाल लें. उबालने से दूध में मौजूद कई प्रकार के बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जो उसे खट्टा करने के लिए जिम्मेदार होते हैं. दूध ठंडा होने के बाद ही उसे फ्रिज में स्टोर करें.

फ्रिज में सही जगह पर रखें

कई लोग दूध को फ्रिज के दरवाजे में रख देते हैं, लेकिन यह सबसे बड़ी गलतियों में से एक है. दरवाजा बार-बार खुलने और बंद होने से वहां का तापमान बदलता रहता है, जिससे दूध जल्दी खराब हो सकता है. दूध को हमेशा फ्रिज के अंदर वाले हिस्से में, खासकर मिडिल या बॉटम शेल्फ पर रखें. अगर आपके फ्रिज में चिलर ट्रे है, तो वहां स्टोर करना और भी बेहतर हो सकता है. इसके साथ ही दूध के कंटेनर को अच्छी तरह बंद रखें.

इसे भी पढ़ें: Summer Superfood Sattu: पीएम मोदी ने भीषण गर्मी से बचने के लिए सत्तू को बताया रामबाण, शेफ कुणाल कपूर ने बताई रेसिपी

इस्तेमाल के बाद तुरंत फ्रिज में रखें

दूध निकालकर लंबे समय तक बाहर छोड़ देना भी उसकी क्वालिटी को प्रभावित कर सकता है. चाय, कॉफी या किसी अन्य काम के लिए दूध निकालने के बाद बचा हुआ दूध तुरंत वापस फ्रिज में रख दें. कमरे के तापमान पर ज्यादा देर रखने से उसमें बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं. अगर आपने जरूरत से ज्यादा दूध खरीद लिया है और कुछ दिनों तक उसका इस्तेमाल नहीं होना है, तो उसे फ्रीजर में रखा जा सकता है. डेयरी एक्सपर्ट के अनुसार दूध को फ्रीजर में कई सप्ताह तक सुरक्षित रखा जा सकता है. हालांकि फ्रीज करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि दूध की पैकिंग सील्ड हो और उसकी एक्सपायरी डेट न निकली हो.

इसे भी पढ़ें: Kanpur Famous Mohan Khasta: घर में आसानी से कैसे बनाएं कानपुर के फेमस मोहन खस्ते, एक क्लिक में जान लीजिए रेसीपी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button