उत्तर प्रदेशभारत
नोएडा: एमिटी स्कूल की बड़ी लापरवाही, 6 घंटे स्कूल बस में बंद रहा मासूम बच्चा


नोएडा में एमिटी स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आई है. UKG का मासूम बच्चा स्कूल ट्रांसपोर्ट की बस में करीब घंटे बंद रहा. सुबह जब अभिभावकों ने बच्चे को स्कूल बस में बैठाया, तो वह बस के अंदर सो गया था. बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद ड्राइवर ने बस को पार्किंग में खड़ा कर दिया. जब दोपहर में बच्चा घर नहीं आया, तो अभिभावकों ने उसे ढूंढना शुरू किया.
कई घंटों के बाद स्कूल से 25 किलोमीटर दूर बस की पार्किंग में बच्चा बस के अंदर मिला. सुबह से दोपहर तक करीब 6 से 7 घंटे तक मासूम बच्चा बस में बंद रहा. घटना नोएडा के सेक्टर- 44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल की है.
(अपडेट जारी है)

