उत्तर प्रदेशभारत

यूपी के शुक्रताल में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, 10 वर्षीय बच्ची समेत 3 की डूबकर मौत

यूपी के शुक्रताल में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, 10 वर्षीय बच्ची समेत 3 की डूबकर मौत

पीड़ित परिवार ने बताई कहानी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान हुए तीन अलग-अलग दर्दनाक हादसों में एक बालिका सहित तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का अस्पताल में उपचार जारी है.

पहले हादसे में बिजनौर जनपद के फतेहपुर कला गांव निवासी मनीष नामक युवक गंगा में स्नान के दौरान डूबने लगा. उसे बचाने के लिए उसके साथी राजन ने गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन गहरे पानी में दोनों डूबने लगे. मौके पर तैनात गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में राजन की मौत हो गई, जबकि मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है.

दूसरे हादसे में बागपत जनपद के बिजवाड़ा गांव निवासी हिमांशु नामक युवक गंगा में स्नान करते समय डूब गया, जिससे उसकी भी मौत हो गई.

तीसरे हादसे में बिजनौर जनपद के नगला गांव निवासी 10 वर्षीय रागिनी की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई.

पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायल युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

बताया जा रहा है कि रविवार को शुक्रताल में एक भव्य सत्संग का आयोजन था. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से भारी भीड़ थी, जिसके चलते ये हादसे होने की आशंका जताई जा रही है.

घायल मनीष के एक परिजन ने बताया, “हम जिला बिजनौर के फतेहपुर कला गांव के रहने वाले हैं. बच्चे शुक्रताल गंगा स्नान के लिए आए थे. नहाते समय एक युवक की जान बच गई, जबकि एक की मौत हो गई. अन्य दो मृतकों में एक बागपत का युवक और एक बिजनौर की बच्ची है. तीनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.”

रविन्द्र सिंह

रविन्द्र सिंह

रविंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रिपोर्टर हैं. वह बीते 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी शुरुआत एक हिंदी दैनिक अखबार से हुई. फिर साल 2014 से वह न्यूज़ नेशन व रीजनल न्यूज़ स्टेट में काम किया. यहां पर उन्होंने लगातार 2023 तक जिला स्तर पर काम किया. इन्होंने सभी प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में भी काम किया है. सॉफ्ट स्टोरी और क्राइम स्टोरी को समझते हुए समर्पण के साथ रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दी. उसके बाद से वह TV9 भारतवर्ष के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button