उत्तर प्रदेशभारत

आजमगढ़: खंभे से बांधा, फिर बेरहमी से पीटा… चोरी के आरोप में युवक को दी तालिबानी सजा Video | Azamgarh boy beaten tying hands on pillar Video Viral police search accused stwd

आजमगढ़: खंभे से बांधा, फिर बेरहमी से पीटा... चोरी के आरोप में युवक को दी तालिबानी सजा-Video

खंभे से बांधकर पिटाई

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहानागंज थाना क्षेत्र में एक मुस्लिम युवक को चोरी के आरोप में खंभे से बांध कर पिटाई की गई. युवक के हाथ कटीले तारों से बांधकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा गया है. इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई. इस मामले में जांच शुरू कर दी है.

सोशल मीडिया में वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है. इसके लिए आसपास के इलाके में पुलिस दबिश भी दे रही है. पुलिस चौक-चौराहों पर लोगों से पूछताछ भी कर रही है. पुलिस ने कहा कि बेरहमी से पिटाई करने वाले लोगों को जल्द ही हिरासत में लेकर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

कटीले तारों से हाथ बांध कर पिटाई की

इस मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा कि जहानागंज थाना क्षेत्र के कस्बे के निकट एक युवक पर स्थानीय लोगों ने चोरी का गंभीर आरोप लगाया था. चोरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे खंभे से बांध दिया. उसके हाथों को कटीले तारों से बांधा गया था. चोरी के आरोप में स्थानीय लोग तालिबान जैसी सजा देकर उसे तड़पाने लगे और जमकर लात-घूसों और डंडों से पीटने लगे.

ये भी पढ़ें

आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

आजमगढ़ पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी इस मामले की जानकारी साझा की गई है. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ की धाराओं में थाना जहानगंज में केस दर्ज किया गया है. जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय पुलिस ने कहा कि जिन लोगों ने भी कानून को हाथ में लेने की कोशिश की है. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. वायरल वीडियो वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश चल रही है. जल्दी इस पूरे मामले पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button