मनोरंजन

Kapil Sharma की ‘दादी की शादी’ का फर्स्ट लुक आउट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘दादी की शादी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आएंगी. पहली बार बनी तीनों की तिकड़ी देखने के लिए दर्शक बेताब हैं. अब ‘दादी की शादी’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है, जिसमें सभी सितारों की झलक दिख रही है. इस फैमिली कॉमेडी फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हो गया है. 

8 मई को रिलीज होने वाली है फिल्म
‘दादी की शादी’ 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कपिल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, दादी इंटरनेट पर धूम मचा रही हैं और सारे नियम भी तोड़ रही हैं! क्या परिवार उनके साथ है या उनके खिलाफ? 8 मई को रिलीज़ होगी. रही दादी की शादी में जानिए. Gen D से Gen Z तक, सभी इनवाइटेड हैं.’ सामने आए पोस्टर में कपिल, नीतू और रिद्धिमा समेत तमाम सितारों की झलक दिख रही है.

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
फिल्म ‘दादी की शादी’ में सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब जैसे एक्टर्स भी नजर आएंगे. इस फिल्म के डायरेक्टर आशीष आर. मोहन हैं. फिल्म की कहानी भी इन्होंने ही लिखी है. इस फिल्म के जरिए रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइडिटहैं. वो इससे पहले वेब सीरीज ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ’ में नजर आ चुकी हैं. ये सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. बता दें कि ‘दादी की शादी’ की ज्यादातक शूटिंग शिमला में हुई है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button