मनोरंजन

Kangana Ranaut On India Verses Bharat Controversy Said Better To Say Bharat Feel Proud On Our Culture | इंडियन कल्चर पर गर्व महसूस करती हैं Kangana Ranaut, बोलीं

Kangana Ranaut On India vs Bharat: देश की राजनीति में इंडिया वर्सेज भारत की जंग चल रही है. इस बीच बॉलीवुड की धाकड़ एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी इस घमासान में एंट्री ले ली है. दरअसल कंगना ने देश का नाम इंडिया से भारत कर दिए जाने को लेकर अपनी राय रखी है और कहा है कि वे उन्हें अपनी संस्कृति पर गर्व है लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वे एक भारतीय के अलावा कुछ भी दिखना चाहती थीं.

टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि पहले वे शॉर्ट्स और वेस्टर्न कपड़े पहनती थीं ताकि वे इंडियन न लगें. कंगना ने कहा, ‘मैं ऐसा इसलिए करती थीं क्योंकि उस समय हमारे देश को एक गरीब देश माना जाता था. अब मुझे अपनी संस्कृति पर गर्व है और अब मुझे साड़ी पहनने का मन करता है. इसलिए, जब आपको अपनी संस्कृति के महत्व का एहसास होता है, तो आपके पास इसे अपनाने का ऑप्शन होता है.’

‘कई बार मैं इंडिया कहती हूं जब…’
कंगना ने आगे कहा, ‘हमारा देश उच्च विवेक की ओर जा रहा है, जहां नागरिक चुन सकते हैं कि वो क्या बनना चाहते हैं. किसी को भी इन्हें आप पर थोपने की जरूरत नहीं है. मुझे अब भारत कहना बेहतर लगता है लेकिन कई बार मैं इंडिया कहती हूं, जब जुबान फिसल जाती है. मैं इससे न तो नफरत करती हूं और न ही इससे घृणा करती हूं.’ वह भी हमारा अतीत है. इसके अलावा कंगना ने खुलासा किया कि वह राजनीतिक रूप से जागरूक नहीं रहती और न ही वे न्यूज देखती हैं.

कंगना ने की थी भारत का नाम बदलने की भविष्यवाणी
बता दें कि इससे पहले कंगना ने एक न्यूज पोर्टल को दिया अपना दो साल पुराना इंटरव्यू शेयर किया था जिसमें उन्होंने भारत का नाम बदलने की भविष्यवाणी की थी. उन्होंने लिखा, ‘और कुछ लोग इसे काला जादू कहते हैं… यह बस ग्रे मैटर है हनी, सभी को बधाई!! एक गुलाम नाम से मुक्त हो गए… जय भारत.’

इन फिल्मों में नजर आएंगी कंगना
कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘चंद्रमुखी 2’ में दिखाई देंगी जो कि 28 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है. वहीं उनके पास पाइपालइन में फिल्म इमरजेंसी भी है जो कि इसी साल 24 नवंबर को रिलीज की जाएगी.

ये भी पढ़ें: Salman Khan के गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में होगा Ganapati विसर्जन, बप्पा को विदाई देने पहुंचे फैमिली मेंबर्स

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button