275 करोड़ की Dhurandhar 2 में किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस? किसे मिले सबसे कम पैसे?

आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म 19 मार्च को रिलीज हो रही है और 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रिव्यूज हैं. फिल्म को लेकर जबरदस्त बज है. एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म के कई शोज हाउसफुल जा रहे हैं. फिल्म 275 करोड़ के बजट में बनी है. ये मल्टीस्टारर फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं. आइए जानते हैं किस एक्टर ने फिल्म के लिए कितनी फीस चार्ज की है.
रणवीर सिंह
एशिया नेट के मुताबिक, धुरंधर 2 के लिए रणवीर सिंह ने 50 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वो इस फिल्म के हाईएस्ट पेड़ एक्टर हैं. रणवीर सिंह फिल्म में हमजा और जसकीरत सिंह रंगी के रोल में दिखेंगे.
संजय दत्त
संजय फिल्म में चौधरी असलम के रोल में हैं. फिल्म के लिए संजय के 10 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं. संजय दत्त का फिल्म में अहम रोल है.
अर्जुन रामपाल
अर्जुन फिल्म में विलेन के रोल में हैं. उनके फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं. अर्जुन फिल्म में इलियास कश्मीरी के रोल में हैं.
सारा अर्जुन
सारा अर्जुन फिल्म में फीमेल लीड रोल में हैं. उनके भी फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये लेने की खबरें हैं. फिल्म में वो यलीना जमाली के रोल में हैं. वो रणवीर सिंह के कैरेक्टर हमजा की पत्नी बनी हैं.

आर माधवन
आर माधवन फिल्म में अजय सान्याल के रोल में हैं. उनके इस फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं.
अक्षय खन्ना
वैसे तो अक्षय खन्ना के कैरेक्टर रहमान डकैत की धुरंधर 2 के पहले पार्ट में मौत हो गई थी. लेकिन अब खबरें हैं कि पार्ट में फ्लैशबैक सीक्वेंस होंगे और अक्षय स्पेशल अपीरियंस देंगे. फिल्म के लिए अक्षय के 2 करोड़ चार्ज करने की खबरें हैं. मालूम हो कि अक्षय के फिल्म में एंट्री को लेकर ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है.
बता दें कि फिल्म दिसंबर 2025 में आई धुरंधर का सीक्वल है. धुरंधर ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी.



