उत्तर प्रदेशभारत

ISI मार्क के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, BIS गाजियाबाद ब्रांच ने पकड़े कई फर्जी सामान

ISI मार्क के दुरुपयोग पर बड़ी कार्रवाई, BIS गाजियाबाद ब्रांच ने पकड़े कई फर्जी सामान

BIS की कार्रवाई

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), गाजियाबाद शाखा कार्यालय (GZBO) ने गुप्त सूचना के आधार पर राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र, साहिबाबाद स्थित एक विनिर्माण इकाई में तलाशी और जब्ती की बड़ी कार्रवाई की. इस दौरान करीब 1,922 मीटर गार्डन पाइप तथा विभिन्न ब्रांड नामों की बड़ी मात्रा में पैकेजिंग टेप जब्त की गई. प्रवर्तन कार्रवाई का नेतृत्व पवन कुमार ओरा, वैज्ञानिक-डी एवं उप निदेशक, तथा शैलेन्द्र वर्मा, वैज्ञानिक-सी एवं उप निदेशक, भारतीय मानक ब्यूरो, गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय द्वारा किया गया.

तलाशी के दौरान संबंधित इकाई में उत्पादों के निर्माण तथा उन पर ISI Mark के उपयोग से संबंधित अनियमितताएं पाई गईं. प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि संबंधित निर्माता वैध BIS लाइसेंस के बिना विभिन्न उत्पादों पर ISI Mark का अवैध रूप से उपयोग कर रहा था.

तलाशी के दौरान परिसर से निम्नलिखित सामग्री जब्त की गई:

– गार्डन पाइप (Garden Pipe): लगभग 1,922 मीटर

– पैकेजिंग टेप (Packaging Tape): विभिन्न ब्रांड नामों की बड़ी मात्रा

जब्त सामग्री को आगे की जांच एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जब्त कर लिया गया.

ISI Mark की गंभीर अनियमितताएं

तलाशी के दौरान यह पाया गया कि संबंधित इकाई में ISI Mark के उपयोग से संबंधित गंभीर अनियमितताएँ थीं. ISI Mark भारतीय मानकों के अनुरूप उत्पादों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा के प्रति उपभोक्ताओं के विश्वास का प्रतीक है. इसका उपयोग केवल वैध BIS लाइसेंस प्राप्त होने तथा संबंधित लाइसेंस की शर्तों का अनुपालन किए जाने पर ही किया जा सकता है.

बिना वैध BIS लाइसेंस के ISI Mark का अनधिकृत उपयोग भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 के प्रासंगिक प्रावधानों का उल्लंघन है. ऐसे मामलों में संबंधित तथ्यों एवं जांच के निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाती है.

ISI Mark का अनधिकृत उपयोग

भारतीय मानक ब्यूरो, गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय ने स्पष्ट किया कि ISI Mark का अनधिकृत उपयोग उपभोक्ताओं को उत्पाद की गुणवत्ता एवं प्रमाणन के संबंध में भ्रमित कर सकता है. BIS द्वारा भारतीय मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा ISI Mark के दुरुपयोग को रोकने के लिए समय-समय पर प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की जाती है.

भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं एवं उद्योगों से अपील करता है कि वे उत्पाद खरीदते समय ISI Mark की प्रामाणिकता एवं संबंधित BIS लाइसेंस की वैधता की जांच अवश्य करें. मानकों अथवा ISI Mark के दुरुपयोग से संबंधित शिकायत BIS CARE App, ई-मेल gzbo@bis.gov.in अथवा भारतीय मानक ब्यूरो, गाज़ियाबाद शाखा कार्यालय के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button