मोबाइल चला रहा था छात्र, तभी सीने में उठा दर्द और हो गई मौत, जानें क्या है वजह? | amroha news 11th class student died by heart attack using mobile phone in up stwvs

11वीं के छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 11वीं क्लास के एक छात्र की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. जवान बेटे की मौत के बाद से घर में मातम का माहौल है. वहीं परिवार वालों के मुताबिक, छात्र को दिल का दौरा उस समय पड़ा था, जिस समय वह मोबाइल चला रहा था.
घटना अमरोहा स्थित सैदनगली थाना क्षेत्र के ढक्का गांव की है. मृतक लड़के का नाम अमन था, जो कि 11 वीं क्लास में पढ़ रहा था. अमन के पिता का नाम दिलशाद कुरैशी है. परिवार वालों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अमन दोपहर करीब 3 बजे अपने घर में बैठकर मोबाइल चला रहा था. इस दौरान उसे अचानक सीने में दर्द होने लगा. साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत होने लगी.
हुआ था बेहोश
अमन सीने पर हाथ रखकर बैठ गया और देखते ही देखते वह बेहोश हो गया. अमन को बेहोश होता देख वहां उसके परिवार वाले पहुंच गए. इस दौरान अमन बेहोश हो चुका था, वहीं घबराए परिवार वाले उसे आनन-फानन में घर के पास वाले एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने अमन की जांच की. कुछ ही समय में डॉक्टर्स ने अमन को मृत घोषित कर दिया.
ये भी पढ़ें
ले गए अस्पताल
यह सुन परिवार वालों के पैरों तले जमीन खिंसक गई. अमन की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजनों के मुताबिक, मृतक अमन छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर का भाई था. वहीं डॉक्टरों ने उसकी मौत का कारण हार्ट अटैक आना बताया है. परिवार की माने तो अमन को पहले कभी ऐसा न कोई दर्द हुआ न ही कोई बीमारी थी.

