टेक्नोलॉजी

iPhone Duo पर स्क्रीन क्रैक की शिकायत, Apple की इंजीनियरिंग पर उठे सवाल

Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo इन दिनों चर्चा में है. कंपनी ने इसे 9 सितंबर को एपल इवेंट के दौरान लॉन्च किया था, जिसके बाद 23 अक्टूबर को इसकी बिक्री भी शुरू हो गई है. जहां एक तरफ iPhone Duo की फोल्डेबल स्क्रीन और टेक्नोलॉजी चर्चा में है, वहीं बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटे बाद इसकी इंजीनियरिंग पर भी सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं. 

दअरसल, सेल शुरू होने के बाद कई यूजर्स ने iPhone Duo की फोल्डेबल स्क्रीन में क्रैक की शिकायत दर्ज कराई, जिससे इसे लेकर सुरक्षा चिंता बढ़ गई है. शुरुआती खरीदारों ने फोन की अंदरूनी फोल्डिंग स्क्रीन पर दरारें और डिस्प्ले संबंधी समस्याएं रिपोर्ट की हैं. कुछ मामलों में नुकसान स्क्रीन के उस हिस्से के आसपास दिखाई दिया, जहां फोन मुड़ता है. एक यूजर ने दावा किया कि उसका डिस्प्ले 20 से भी कम बार फोन खोलने-बंद करने के बाद क्रैक हो गया.

Apple की इंजीनियरिंग पर सवाल

फोन के शुरुआती बिक्री में समस्या सामने आने से लोग Apple की इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लॉन्च के बाद से ही फोन के बड़े फोल्डिंग डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन की वजह से लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई थी. लेकिन शुरुआती स्क्रीन शिकायतों को लेकर लोग अब परेशान हो रहे हैं. आने वाले हफ्तों में अगर ऐसी शिकायतें बढ़ती हैं, तो Apple के लिए यह एक बड़ी तकनीकी समस्या बन सकती है. 

यह भी पढ़ें: क्या आपके भी एक ईयरबड से कम सुनाई देता है? बिना पैसे खर्च किए ऐसे करें ठीक

6 घंटे बाद ही आया क्रैक

iPhone Duo की बिक्री शुरू होने के बाद ही सोशल मीडिया पर इस तरह की समस्या रिपोर्ट की गईं. एक यूजर ने लिखा कि iPhone Duo खरीदने के 6 घंटे बाद ही स्क्रीन में नीचे की तरफ उसे क्रैक महसूस हुआ, यह तब हुआ जब वह अपने दोस्त को फोन दिखाने के लिए निकाल रहा था. ऐसा ही एक पोस्ट एक अन्य यूजर ने भी किया और उसने भी इसी समस्या का जिक्र किया. 

कीमत के साथ बढ़ जाती है उम्मीद

iPhone Duo की सबसे बड़ी चुनौती केवल तकनीक नहीं, बल्कि इसकी कीमत भी है. करीब 2,000 डॉलर की शुरुआती कीमत पर खरीदार फोन से ऐसी मजबूती की उम्मीद करेंगे जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा दे. यही वजह है कि शुरुआती स्क्रीन शिकायतें आने से फोन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. वहीं कंपनी ऐसे समय में फोल्डेबल बाजार में आई है जब Samsung और दूसरी कंपनी इस सेगमेंट में पहले से मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: Gmail के डेटा से पर्सनल होंगे Ads? समझें Google की नई पॉलिसी

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button