उत्तर प्रदेशभारत

जौनपुर में गोमती नदी पर बना अवैध क्लब, प्रशासन बेखबर… जीरो टॉलरेंस के दावे हवा-हवाई!

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में भूमाफिया गोमती नदी को भी नहीं छोड़ रहे हैं. अधिकारियों की नाक के नीचे शहर में ही गोमती नदी के किनारे अवैध तरीके से निर्माण करके आलीशान क्लब बना दिया गया. हैरत की बात ये रही कि इतना सब कुछ होते हुए भी जिले के जिम्मेदार अधिकारी अपनी आंखों के समाने सबकुछ जानते हुए भी अंजान बने रहे. फिलहाल, अब अधिकारियों द्वारा जांच और कार्रवाई की बात कही जा रही है.

दरअसल, योगी सरकार अवैध तरीके से सरकारी जमीनों पर कब्जे और नदी नालों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लाख दावे कर लें. लेकिन जौनपुर में अधिकारियों की मेहरबानी से भूमाफिया अब नदी नालों पर भी कब्जा करने लगे हैं. ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला गोमती नदी के किनारे देखने को मिला है. जहां बिना किसी अनुमति के अवैध तरीके से नदी के तट पर एसएस. क्लब का निर्माण कराया गया. इस क्लब की सीढ़ी सीधे गोमती नदी में बनाई गई है.

अवैध तरीके से गोमती नदी पर कब्जा

जौनपुर में शास्त्री पुल के पास गोमती नदी के किनारे एक नहीं बल्कि कई अवैध तरीके से निर्माण कराए गए हैं. आलम यह है कि मकान की एक दीवार गोमती नदी में है, लेकिन इन सबके बावजूद जौनपुर के अधिकारियों ने कभी इस अवैध निर्माण को रोकने पर ध्यान नहीं दिया. लोगों का कहना है कि अगर इस अवैध निर्माण पर रोक नहीं लगी आने वाले दिनों में ये गोमती के अस्तित्व के लिए बड़ा खतरा साबित होगा.

जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप

राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के सारे दावे जौनपुर में हवा हवाई साबित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला प्रशासन आम लोगों पर केवल बेदखली और बुलडोजर चलाने में तेजी दिखाता है. जबकि सत्ता संरक्षण में अवैध तरीके से प्रभावशाली लोगों द्वारा नदी नालों पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन कार्रवाई करने के बजाय मूकदर्शक बना है.

फिलहाल, जौनपुर में गोमती नदी के किनारे बनाया गया अवैध तरीके से यह क्लब चर्चा का विषय बना हुआ है. कुछ दिनों पहले गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने पर क्लब पानी से लबालब भर गया था. ऐसे में यदि कभी कोई बड़ा हादसा हुआ तो जिला प्रशासन क्या करेगा? फिलहाल, जिला प्रशासन ने इस पूरे मामले पर अनभिज्ञता जाहिर की है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button