उत्तर प्रदेशभारत

सड़कें बनीं तालाब-गलियों में जलभराव… दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम तक बारिश से हाल बेहाल

सड़कें बनीं तालाब-गलियों में जलभराव… दिल्ली-नोएडा से गुरुग्राम तक बारिश से हाल बेहाल

दिल्ली-एनसीआर का मौसमImage Credit source: PTI

Aaj Ka Mausam: सितंबर का अंतिम सप्ताह चल रहा है और देश के कई हिस्सों में हो रही भारी बरसात के कारण आम जनजीवन एक बार फिर बुरी तरह प्रभावित है. देश के ज्यादातर राज्यों में ‘अर्नब चक्रवात’ (Cyclone Arnab) का प्रभाव दिख रहा है. दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम हुई बारिश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. बीते कल दिन भर उमस और गर्मी के बाद अचानक हुई बारिश से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को भी राहत मिली, लेकिन सड़कों पर वाहनों की रफ्तार भी थम गई.

शनिवार को कई प्रमुख मार्गों पर बारिश के बाद यातायात धीमा होने से जाम की स्थिति बनी और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा. बारिश शुरू होते ही नोएडा की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई. ऑफिस और बाजार से लौट रहे लोगों के साथ बड़ी संख्या में वाहन सड़कों पर थे. गलियों में जलभराव हो गया. सड़कों पर कम दृश्यता और पानी जमा होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ. महामाया फ्लाईओवर से लेकर डीएनडी, नोएडा-दिल्ली एक्सप्रेसवे, परी चौक, P3 गोलचक्कर, सूरजपुर, तिलपता मार्ग इन सभी जगह यातायात प्रभावित हुआ. बारिश के दौरान वाहन चालकों को खासतौर पर अंडरपास और नीचले जलभराव वाले इलाकों में परेशानी हुई.

Aaj Ka Mausam 2

फोटो (PTI)

आज भी दिल्ली-NCR में शांत नहीं रहेगा मौसम

दिल्ली एनसीआर में बारिश के कारण जलभराव और ट्रैफिक प्रभावित होने की आशंका मौसम विभाग ने जताई थी. 27 सितंबर यानी आज भी दिल्ली और इससे सटे एनसीआर के इलाकों में मौसम शांत नहीं रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है. आज बारिश होने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, नोएडा में भी आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 28 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना बताई गई है. 29 सितंबर से मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है.

Aaj Ka Mausam 3

फोटो (PTI)

गाजियाबाद में होगी बारिश

गाजियाबाद में बारिश और पुरवाई के चलते शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. गाजियाबाद में 27 सितंबर को भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. गुरुग्राम और फरीदाबाद में बादल छाने और कुछ जगह बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. सड़कों पर बारिश के कारण यातायात प्रभावित हो सकता है.

गुरुग्राम, फरीदाबाद में बारिश और आंधी

गुरुग्राम, फरीदाबाद में कहीं कहीं बारिश और आंधी का प्रभाव दिख सकता है. गुरुग्राम और फरीदाबाद में बीते कल भी बरसात देखने को मिली थी. बारिश की वजह से कई जगह जलजमाव भी हो गया था, जिसने वाहनों की स्फ्तार धीमी कर दी थी. इससे लोग काफी परेशान नजर आए थे. गुरुग्राम में 27 सितंबर के बाद इस महीने बारिश की संभावना नहीं है. फरीदाबाद में भी आज के बाद इस महीने में बादल के बरसने की संभावना मौसम विभाग ने नहीं जताई है.

ये भी पढ़ें: गुरुग्राम के पीजी में पंखे से लटका मिला 22 वर्षीय युवती का शव, लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप

वरुण कुमार

वरुण कुमार

वरुण कुमार पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता जगत का हिस्सा हैं. साल 2021 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद प्रभासाक्षी न्यूज वेबसाइट से पत्रकारिता की शुरुआत की और फिर एबीपी न्यूज का हिस्सा बने. अब TV9 डिजिटल की धर्म टीम के साथ काम कर रहे हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button