खेल

IND vs SA Super-8 Tickets: सुपर-8 में भारत का पहला मैच अफ्रीका के खिलाफ, जानें कब, कहां और कैसे खरीदें टिकट 

IND vs SA T20 World Cup 2026 Super-8 Tickets: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का कारवां अगले चरण यानी सुपर-8 की तरफ बढ़ चला है. सुपर-8 के मुकाबलों की शुरुआत 21 फरवरी, शनिवार से होगी. वहीं टीम इंडिया इस चरण में अपना पहला मुकाबला 22 फरवरी (रविवार) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. अगर आप भी इस मुकाबले को स्टेडियम से देखने के इच्छुक हैं, तो आइए जानते हैं कि आप मैच के लिए टिकट कब, कहां और कैसे खरीद सकते हैं. 

लीग स्टेज में सभी 4 मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंचने वाली टीम इंडिया को लेकर फैंस के अंदर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि भारतीय टीम लगातार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम करेगी. खिताब तक पहुंचने के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को सुपर-8 में अच्छा प्रदर्शन करना होगा. 

भारत-अफ्रीका मैच का टिकट कैसे खरीदें?

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए Bookmyshow आधिकारिक टिकट स्पॉन्सर है. यहीं से आप भारत-दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के लिए टिकट खरीद सकते हैं. टिकट को आप Bookmyshow के एप या वेबसाइट से ले सकते हैं. यहां स्टेप बाय स्टेप समझिए…

‘खेल’ सेक्शन चुनें या सीधे वेन्यू (अहमदाबाद) का चुनाव करके खोजें या भारत/दक्षिण अफ्रीका का शेड्यूल देखें. 

फिर भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 का मैच चुनें. 

इसके बाद टिकट बुक कर क्लिक करें. 

इसके बाद सीट चुनें कीमत के हिसाब से. 

फिर पेमेंट करिए.

फिर Bookmyshow ऐप के प्रोफाइल सेक्शन में आपको डिजिटल एम-टिकट मिल जाएगा. मैच वाले दिन शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार) टिकट का क्यूआर कोड जनरेट हो जाएगा. इस तरह आप मैच का टिकट खरीद सकते हैं. 

टिकट की कीमत कितनी?

गौरतलब है कि भारत-अफ्रीका मुकाबले के टिकट की शुरुआत 1000 रुपये के साथ होगी. टिकट की कीमत 25,000 हजार तक जा सकती है. आप अपने पसंद का टिकट स्टैंड के हिसाब से खरीद सकते हैं. टिकट की कीमत स्टैंड के हिसाब से सेट है. 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button