खेल

IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 04 नवंबर (बुधवार) से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. हाल ही में टी20 सीरीज का समापन हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने 3-2 से जीत अपने खाते में डाली थी. अब नजरें वनडे सीरीज पर होंगी, जिसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. सीरीज की शुरुआत से पहले आइए जानते हैं कि अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए वनडे मुकाबलों में किसका पलड़ा भारी रहा है. 

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 1975 में खेला गया था. दोनों टीमें पिछले वनडे में इसी साल भिड़ती हुई दिखाई दी थीं. साल की शुरुआत यानी जनवरी में न्यूजीलैंड ने भारत की सरजमीं पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली थी. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे हेड टू हेड 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 123 वनडे खेले जा चुके हैं. इसमें भारत ने बढ़त बनाते हुए 63 में जीत हासिल की है, जबकि न्यूजीलैंड को 52 मैचों में जीत मिली है. दोनों के बीच एक मैच टाई रहा और 7 मुकाबले बेनतीजा रहे. हेड टू हेड रिकॉर्ड में जाहिर तौर पर भारत का पलड़ा भारी है. 

पहले 3 वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर [वीसी], केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए). 

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारत का स्क्वॉड 

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव. 

पहले 3 वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

मिचेल सैंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग. 

तीसरे और चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वॉड 

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग. 

 

यह भी पढ़ें: अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के करीब रोहित शर्मा, ऑकलैंड में रच सकते हैं इतिहास

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button