खेल

IND vs SA ODI Squad: ये 2 खिलाड़ी होंगे बाहर, अय्यर-गिल की वापसी? देखें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का संभावित ODI स्क्वाड

भारतीय क्रिकेट टीम की अगली इंटरनेशनल सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ है. भारत दौरे पर शुरुआत 3 वनडे मैचों की सीरीज से होगी, जिसका पहला मुकाबला 11 जनवरी को वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में होगा. बीसीसीआई जनवरी के पहले हफ्ते में टीम का एलान कर सकता है. टीम में 2 बदलाव संभव है.

भारतीय टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में चोटिल हुए थे. उनके पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद वह टेस्ट और फिर पूरी वनडे सीरीज से बाहर हुए. हालांकि उन्होंने टी20 सीरीज से वापसी की, लेकिन प्रदर्शन खराब रहा. इसी का नतीजा रहा कि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं चुना गया.

श्रेयस अय्यर की होगी वापसी?

श्रेयस अय्यर की बात करें तो वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बुरी तरह चोटिल हुए थे, वह अभी बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. अच्छी बात ये हैं कि अय्यर नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर चुके हैं, जो उनके कमबैक की दिशा में बहुत ही अच्छी खबर है.

ईशान या पडिक्कल का टीम में होना मुश्किल

ईशान किशन और देवदत्त पडिक्कल विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अभी उनके लिए टीम में जगह नजर नहीं आ रही. ईशान को टी20 वर्ल्ड कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन वनडे में उन्हें इंतजार करना पड़ सकता है. दूसरी तरफ विजय हजारे में लगातार 2 शतक लगाने के बावजूद पडिक्कल को टीम में चुना जाए, ऐसा मुश्किल लग रहा है.

तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल होंगे बाहर

शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के आने से तिलक वर्मा और ध्रुव जुरेल को बाहर होना पड़ेगा. 2 विकेटकीपर के रूप में टीम में केएल राहुल और ऋषभ पंत शामिल होंगे, तिलक वर्मा को भी बाहर जाना पड़ सकता है, जो ऋतुराज गायकवाड़ के बैकअप थे.

पांड्या और बुमराह को आराम

हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया जा सकता है. दोनों टी20 वर्ल्ड कप में महत्वपूर्ण प्लेयर हैं, वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम दिया जाएगा. वे भारत के लिए पिछली 2 वनडे सीरीज में नहीं खेले हैं, और यह जारी रहेगा.

अक्षर पटेल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में नहीं खेले थे, बीसीसीआई कारण नहीं बताया था कि उन्हें आराम दिया गया था और बाहर किया गया था. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं. रवींद्र जडेजा को आखिरी मौका मिल सकता है, जिनका इस फॉर्मेट में पिछले कुछ मैचों में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है. उन्हें ऑस्ट्रेलिया में टीम से बाहर कर दिया गया था और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से भी प्रभावित नहीं कर पाए थे.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का संभावित ODI स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), विराट कोहली, रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button