मनोरंजन

urfi javed promoting orry tshirt says we are doing collab video viral

Urfi Javed Orry Collab: सोशल मीडिया सेंसेशन और सेल्फ मेड फैशन डिजाइनर उर्फी जावेद इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म एलएसडी 2 को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस फिल्म से उर्फी जावेद बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है.

अब अचानक से फिल्म की खबर के बीच उर्फी जावेद और ओरी का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें ओरी और उर्फी दोनों एक-दूसरे की तारीफें करते नहीं थक रहे थे. इसके बाद अब उर्फी का एक और वीडियो सामने आया है जहां वो ओरी इमोटिकॉन्स वाली फेमस टी-शर्ट को प्रमोट करती दिख रही हैं.

क्या है उर्फी का नया वीडियो

इस नए वीडियो में ऊर्फी जावेद ने सेम वैसी ही टी-शर्ट पहनी है जैसी ओरी ने पिछले वीडियो मे पहनी थी. इस टी-शर्ट पर ओरी का पर्सनलाइज्ड लोगो भी बना हुआ है. जिस पर लिखा है ‘ योलो’. इस लोगो का फुल फॉर्म है यू ओन्ली लव ओरी. इस वीडियो मे उर्फी कहती हैं – ओरी इज द बेस्ट एंड एवरी वन शुड नो इट. इसके साथ ही उर्फी ने ओरी की टी-शर्ट के पीछे बने इमोटिकॉन्स भी फैंस को दिखाए.

इससे पहले जो वीडियो सामने आया था उसमें उर्फी ने कहा था हम कोलैब कर रहे हैं. लेकिन इस कोलैब को लेकर उन्होंने पूरी तरह से जानकारी नहीं दी थी. इस वीडियो में उर्फी ने ओरी के साथ अलग-अलग पोज देकर वीडियो बनवाया था. लेकिन इसमें एक चीज जो सबको मिसिंग लगी थी वो है ओरी का फेमस पोज.

ओरी जो कि अपनी हर एक तस्वीर के लिए सेलिब्रिटीज से मोटी रकम लेने का दावा करते हैं. उन्होंने उर्फी के साथ पहले तो अपना फेमस पोज नहीं दिया. उर्फी भी इस वीडियो में कहती नजर आईं कि ओरी को मैंने 20 लाख रुपये नहीं दिए हैं उनको मैं फ्री में लेकर आई हूं.

Uorfi Javed Orry Collab: अलग ही तरह के स्टाइलिश कपड़े पहनने वाली उर्फी जावेद क्या अब पहना करेंगी ओरी की डिजाइन की टी-शर्ट?

एक के बाद एक ओरी और उर्फी के वीडियो के सामने आने के बाद फैंस भी इस सवाल को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर पूछ रहे हैं. अचानक ये क्या हो गया. क्या सच में ये जोड़ी साथ में कोई कोलैब करने जा रही है. बात करें उर्फी जावेद की अपकमिंग फिल्म ‘एलएसडी 2’ की तो ये फिल्म इसी महीने 19 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़े : Vicky Kaushal को हुई पानी-पूरी की क्रेविंग, सड़क किनारे लगे ठेले पर आम लोगों की तरह पहुंचे एक्टर, देखें वायरल वीडियो

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button