खेल

Sri Lanka Wanindu Hasaranga suddenly left the captaincy before the series against India

Wanindu Hasaranga Resigns Captaincy: भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से पहले श्रीलंकाई टीम को तगड़ा झटका लगा है. स्टार स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने अचानक कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया है. गुरुवार को श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने वानिंदु हसरंगा के कप्तानी छोड़ने की जानकारी दी.

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा कि श्रीलंका क्रिकेट जनता को सूचित करना चाहता है कि राष्ट्रीय पुरुष टी20 कप्तान वानिंदु हसरंगा ने कप्तानी से इस्तीफा देने का फैसला किया है. रिलीज में आगे कहा गया है कि भले ही वानिंदु हसरंगा ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी है, लेकिन वह एक खिलाड़ी के तौर पर टीम में बने रहेंगे.  

बता दें कि भारत का श्रीलंका दौरा 27 जुलाई से शुरू होगा. टीम इंडिया जुलाई और अगस्त में श्रीलंका में तीन मैचों की टी20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. अभी तक दोनों ही बोर्ड ने किसी भी सीरीज के लिए टीम का एलान नहीं किया है. 

अपडेट जारी है…

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button