खेल

IND vs AFG: भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 कप्तान, लिस्ट में शामिल हुआ शुभमन गिल का नाम

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में 154 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली. वह भारत के 7वें कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने वनडे में 150 रन बनाए हैं. चलिए टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 कप्तानों के बारे में आपको बताते हैं, जिसमें अब गिल का नाम भी शामिल हो गया है.

भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान?

वीरेंद्र सहवाग भारत के ही नहीं, बल्कि वर्ल्ड में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान हैं. उन्होंने 8 दिसंबर, 2011 को इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. उस मैच में वह कप्तान थे. उनके आलावा सिर्फ रोहित शर्मा हैं, जिन्होंने वनडे में बतौर कप्तान डबल सेंचुरी जड़ी है. रोहित ने 13 दिसंबर, 2017 को मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 208 रनों की पारी खेली थी.

वनडे में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय कप्तान (टॉप-7)

  • 219 बनाम वेस्टइंडीज- वीरेंद्र सहवाग
  • 208 बनाम श्रीलंका- रोहित शर्मा
  • 186 बनाम न्यूजीलैंड- सचिन तेंदुलकर 
  • 175 बनाम जिम्बाब्वे- कपिल देव 
  • 160 बनाम द. अफ्रीका- विराट कोहली 
  • 157 बनाम वेस्टइंडीज- विराट कोहली 
  • 154 बनाम अफगानिस्तान- शुभमन गिल

इन टॉप-7 के आलावा सिर्फ मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिन्होंने वनडे में भारत के लिए बतौर कप्तान 150 रन बनाए हैं. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 फरवरी, 1998 को 153 रनों की पारी खेली थी.

यह भी पढ़ें- भारत ने अफगानिस्तान को दी शिकस्त, 101 रन से जीता मैच; खामोश रहा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला

शुभमन गिल का पहला शतक!

शुभमन गिल का बतौर कप्तान ये पहला शतक है, वनडे में उन्होंने 9वीं बार सेंचुरी जड़ी. अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 402 रन बनाए. हालांकि जब गिल और ईशान किशन के बीच 224 रनों की साझेदारी टूटी थी, वहां से लग रहा था कि भारत 450 से अधिक आराम से बना लेगा. लेकिन अंतिम 10 ओवर अफगानिस्तान के नाम रहे. इस मैच में अफगानिस्तान के लिए नांगेलिया खरोटे ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, 3 विकेट राशिद खान ने चटकाए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button