उत्तर प्रदेशभारत

नोएडा एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का बदलेगा पूरा नक्शा! 31 KM ट्रैक पर बनेंगे 4 नए लूप, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

नोएडा एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे का बदलेगा पूरा नक्शा! 31 KM ट्रैक पर बनेंगे 4 नए लूप, जाम से मिलेगी बड़ी राहत

जाम फ्री होगा शहर!

Noida Traffic-Free Project: नोएडा शहर के ट्रैफिक सिस्टम को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा फैसला लिया है. करीब 31 किलोमीटर लंबे नोएडा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे पर चार नए लूप बनाए जाएंगे, जिसके बाद वाहन चालकों को लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और एक्सप्रेस-वे से सीधे अलग-अलग सेक्टर में एंट्री मिल सकेगी. नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने इस प्रोजेक्ट को लेकर बैठक की है.

नए बदलाव के तहत, अब एक्सप्रेस वे का एलाइनमेंट बदल जाएगा. पहले यह ट्रैक पुश्ता की ओर प्रस्तावित था, लेकिन अब से नोएडा की तरफ शिफ्ट कर पूरा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा. योजना के अनुसार, पहला लूप डीएनडी के पास, दूसरा लूप महामाया फ्लाईओवर के पास, तीसरा लूप विश टाउन के पास और चौथा लूप सेक्टर 150 के आसपास बनाया जाएगा. पूरा एलिवेटेड ट्रैक पुश्ता से नोएडा की तरफ रहेगा.

4300 करोड़ का प्रोजेक्ट

इस प्रोजेक्ट को करीब 4300 करोड़ रुपए की लागत से तैयार करने की योजना है. एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे को पिलर पर बनाया जाएगा और यह कालिंदी कुंज के पास सेक्टर 94 से शुरू होकर ग्रेटर नोएडा की सीमा तक जाएगा. नोएडा प्राधिकरण की योजना के मुताबिक, 31 किलोमीटर लंबा यह एलिवेटेड एक्सप्रेस-वे 8 लेन का होगा. चिल्ला एलिवेटेड रोड से जोड़ने के लिए महामाया के पास लूप और लिंक एलिवेटेड रोड भी बनाई जाएगी.

ये भी पढ़ें: नोएडा में 20 जून के बाद गरजेगा बुलडोजर, यमुना-हिंडन डूब क्षेत्र के फार्म हाउस और पक्के मकान होंगे ध्वस्त

एक्सप्रेस-वे पर कम होगा वाहनों का दबाव

इससे नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर वाहनों का दबाव कम होगा और लाखों लोगों को जाम से राहत मिलेगी. नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश के अनुसार, पहले ट्रैक पुश्ता की तरफ प्रस्तावित था, लेकिन वहां एलाइनमेंट में कई कर्व आ रहे थे, उन्हें काम करने के लिए बदलाव किया गया है. अब पूरा एलिवेटेड ट्रैक नोएडा की तरफ बनाया जाएगा और यह पुस्ता रोड के समांतर चलेगा.

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, नए एलाइनमेंट में कुछ जगह जमीन से जुड़ी दिक्कतें हैं, जिन्हें 31 जुलाई तक निपटने की तैयारी है. किसानों से बातचीत कर जमीन ली जाएगी या जरूरत पड़ने पर अधिग्रहण की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद नोएडा ग्रेटर नोएडा और दिल्ली आने जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

नदीम सैफी

नदीम सैफी

नदीम सैफी पिछले 11 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजनीति व क्राइम की खबरों पर मजबूत पकड़ है. कई टीवी चेन्नल्स में बतौर रिपोर्टर काम कर चुके हैं. कोरोना काल में जब लोग घरों में कैद थे तब सड़कों पर उतरकर लोगों को ग्राउंड जीरो से रूबरू करवाया. नोएडा में एक दैनिक समाचार पत्र से शुरुआत की और R9 टीवी, नवतेज टीवी, प्राइम न्यूज़ व जनतंत्र टीवी में काम का अनुभव लिया. फिलहाल TV9 में बतौर डिजिटल रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button