खेल

ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड का बुरा हाल, लगातार दूसरी हार; अब श्रीलंका ने चटाई धूल

महिला टी20 विश्व कप के 7वें मैच में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से हरा दिया. 150 रनों को डिफेंड करते हुए न्यूजीलैंड ने अच्छी शुरुआत की थी, श्रीलंका के 4 विकेट 55 के स्कोर पर गिर चुके थे. लग रहा था कि न्यूजीलैंड महिला टीम इस मैच में अपनी पकड़ बना चुकी है, लेकिन फिर कविशा दिलहरी और नीलाक्षी डी सिल्वा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने मैच रोमांचक बना दिया. इस जोड़ी के टूटने के बाद आईं कौशानी नुथ्यंगना ने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर इस जीत में अहम रोल निभाया.

विश्व कप में पहली बार है जब श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराया है. नीलाक्षी सिल्वा ने 37 गेंदों में 1 छक्का और 5 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए. कौशानी ने नाबाद 24 रन बनाए, विजयी रन उन्हीं के बल्ले से आया. इससे पहले श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने 19 गेंदों में 27 रनों की अच्छी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 1 छक्का और 4 चौके जड़े. प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड नीलाक्षी को मिला.

लगातार दूसरा मैच हारी न्यूजीलैंड

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में न्यूजीलैंड की ये लगातार दूसरी हार है. इससे पहले टीम अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के हाथों 7 विकेट से हार गई थी. इस हार के बाद न्यूजीलैंड ग्रुप बी की अंक तालिका में चौथे से पांचवें स्थान पर लुढ़क गई है. टीम का नेट रन रेट माइनस में (-0.200) है.

श्रीलंका टीम की इस संस्करण ये पहली जीत है. पहले मुकाबले में श्रीलंका मेजबान इंग्लैंड के हाथों 87 रनों से हारी थी. इस जीत के साथ श्रीलंका अंक तालिका में 2 अंक और -2.040 की नेट रन रेट के साथ चौथे नंबर पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- स्मृति मंधाना के 10 बड़े रिकॉर्ड, जानें 100 प्रभावशाली खिलाड़ियों में इकलौती भारतीय क्यों?

इससे पहले न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, अच्छी गेंदबाजी के चलते श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को 150 रनों पर रोक दिया था. न्यूजीलैंड की कप्तानी अमेलिया केर और सोफी डिवाइन ने 45-45 रन बनाए.

कविता दिलहरी ने 4 ओवरों में 34 रन देकर सर्वाधिक 2 विकेट लिए. मिथाली, सुगंदिका, अट्टापट्टू और निमाशा को 1-1 सफलता मिली.

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं विराट कोहली का फेवरेट स्नैक्स क्या है? वायरल तस्वीर में चिप्स नहीं; खुल गया बड़ा राज



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button