उत्तर प्रदेशभारत

एक साथ 4 हत्याओं से दहला इटावा, सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों की घर में मिली लाश

एक साथ 4 हत्याओं से दहला इटावा, सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों की घर में मिली लाश

घटनास्थल पर जांच-पड़ताल करती पुलिस.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में सोमवार देर रात चार हत्याओं से सनसनी फैल गई. कोतवाली थाना क्षेत्र में शहर के बीचों-बीच सर्राफा कारोबारी की पत्नी और तीन बच्चों समेत चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया. अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का आरोप सर्राफा कारोबारी पर ही लगा है. सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अमित कुमार सिंह, एसडीएम विक्रम राघव, कोतवाल विक्रम सिंह चौहान और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस टीम जांच-पड़ताल में जुटी है.

हत्या की यह वारदात कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुरा तिराहा पर घटी. पति मुकेश वर्मा (50) ने स्वयं डायल 112 पर सूचना दी और बताया कि पत्नी रेखा वर्मा (45) और तीन बच्चों भव्या (18), काव्या (16) और अभिष्ट (14) ने सुसाइड कर लिया है. सूचना देने के बाद मुकेश ने मोबाइल बंद कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई. आनन-फानन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी मौके पर पहुंच गए.

मुकेश की हुई थी दो शादी

जानकारी के मुताबिक, मुकेश दिल्ली में सोने खरीदने का काम करता है, जिसकी वजह से आठ से 10 दिन में घर से आना-जाना रहता था. बड़ी बेटी भव्या दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीकॉम कर रही थी. अभी दिवाली पर घर आई थी. वहीं छोटी बेटी काव्या 12वीं क्लास में पढ़ती थी. मुकेश सोनी की दो शादी हुई थी. पहली पत्नी की शादी के दो साल बाद कैंसर से मौत हो गई. भव्या पहली पत्नी की बेटी थी, जबकि बाकी के दोनों बच्चे दूसरी पत्नी के थे.

इटावा SSP ने दी घटना की जानकारी

इटावा एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पति मुकेश वर्मा को हिरासत में लिया गया है. पूछताछ में मुकेश वर्मा ने बताया कि हम सभी ने एक साथ सुसाइड करने का मन बनाया था, जिसमें इन चारों की मौत हो गई. पुलिस को सूचना देने के बाद मैं भी सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर गया था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button