उत्तर प्रदेशभारत

घर के ड्राइंग रूम से HC में पेश हुए SDM, जज हैरान, DM पर भी उठाए सवाल, जवाब तलब

घर के ड्राइंग रूम से HC में पेश हुए SDM, जज हैरान, DM पर भी उठाए सवाल, जवाब तलब

इलाहाबाद हाईकोर्ट.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चित्रकूट के उप जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रसून कश्यप के सरकारी कार्यालय के बजाय अपने घर के ड्राइंग रूम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने पर कड़ी हैरानी जताई है. अदालत ने इस मामले में न केवल एसडीएम के पेश होने के तरीके पर सवाल उठाए, बल्कि जिलाधिकारी की भूमिका को लेकर भी गंभीर टिप्पणी की है.

न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी की एकलपीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि एसडीएम को अदालत के समक्ष अपने कार्यालय से पेश होना चाहिए था. यदि इंटरनेट कनेक्टिविटी की कोई समस्या थी, तो जिलाधिकारी अपने कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की व्यवस्था कर सकते थे.

हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी पर भी उठाया सवाल

अदालत ने इस बात पर भी सवाल खड़ा किया कि आखिर जिलाधिकारी ने एसडीएम को अपने आवास के ड्राइंग रूम से पेश होने की अनुमति किस आधार पर दी? कोर्ट ने स्पष्ट किया कि न्यायिक कार्यवाही में अधिकारियों की पेशी निर्धारित गरिमा और व्यवस्था के अनुरूप होनी चाहिए.

यह पूरा मामला मैनपुरी निवासी सुनील की ओर से दाखिल याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया. याचिका का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट ने एसडीएम के इस आचरण को गंभीरता से लिया.

मुख्य सचिव को आदेश के प्रति भेजने का निर्देश

इस मामले में अदालत ने एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई पर विचार करने के लिए अपने आदेश की प्रति प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजने का निर्देश भी दिया है. हाईकोर्ट की इस टिप्पणी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की अदालत में पेशी के तौर-तरीकों और अधिकारियों की जवाबदेही को लेकर मामला चर्चा में आ गया है.

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा

मनीष वर्मा 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वो IBN7, न्यूज़ एक्सप्रेस, नेशनल वॉयस, MH-1 न्यूज़ चैनल तथा न्यूज़-ट्रैक , इंडियन ओपिनियन में काम कर चुके हैं. मुख्य रूप से ‘बुंदेलखंड की भूख- अवार्डेड स्टोरी ऑफ IBN7’, चार महाकुम्भ/अर्धकुंभ (2001, 2007, 2013, 2019), महेश योगी समाधि का अंतराष्ट्रीय कार्यक्रम, कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर, कुख्यात डकैत ठोकिया द्वारा 7 जवानों की नृशंस हत्या की स्पेशल कवरेज कर चुके हैं.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button