उत्तर प्रदेशभारत

एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा… हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया; 1 युवक की मौत, 7 झुलसे

एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा... हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया; 1 युवक की मौत, 7 झुलसे

मौके पर तैनात पुलिस बल

Etah Moharram Incident: यूपी के एटा जिले के अलीगंज कस्बे में मोहर्रम के जुलूस के दौरान गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. पुरानी तहसील चौराहे के पास गश्त का ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया. हादसे में 19 वर्षीय एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए. घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. वहीं घटना के बाद लोगों का आक्रोश देखते हुए मौके पर भारी पुलिस की तैनाती की गई है.

करीब तीन बजे मोहर्रम का जुलूस पुरानी तहसील क्षेत्र से गुजर रहा था. इसी दौरान ताजिया अचानक एक ओर झुक गया और ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से संपर्क में आ गया. बिजली आपूर्ति चालू होने के कारण ताजिया उठा रहे लोगों को तेज करंट लग गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और जुलूस में शामिल लोग इधर-उधर भागने लगे.

एक की मौत, 7 घायल

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने मेवातियान मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय सैफ पुत्र शाकिर को मृत घोषित कर दिया. घायलों में साहिल (18), अली हसन (18), आमिर (22), खुर्शीद (30), असरफ (15) और नसीम (30) सहित सात लोग शामिल हैं.

लोगों ने लगाए ये आरोप

घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और बिजली विभाग व प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया. लोगों ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं थे और हाईटेंशन लाइन की सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम नहीं उठाए गए.

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. युवा बसपा नेता जुनैद मियां ने भी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचकर लोगों को शांत कराया. बाद में अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.

(रिपोर्ट – मयंक/एटा)

ये भी पढ़ें – रतलाम में मोहर्रम जुलूस में हाईटेंशन लाइन से टकराया ताजिया, 3 की मौत

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button