मनोरंजन

anand ambani radhika merchant wedding mukesh ambani enjoying with granddaughter grandson at mameru ceremony

Anant-Radhika Wedding: मुंबई में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी से पहले बुधवार, 3 जुलाई को पारंपरिक गुजराती ‘मामेरू’ सेरेमनी का आयोजन किया गया. इस समारोह में पूरा अंबानी परिवार देखने को मिला. जबकि राधिका मर्चेंट के परिवार वाले भी इस समारोह का हिस्सा बने.

अनंत और राधिका की मामेरू सेरेमनी में कई बॉलीवुड सेलेब्स को भी देखा गया. जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंचीं. वहीं मानुषी छिल्लर, मीजान जाफरी, वीर पहाड़िया ने भी अंबानी परिवार के इस फंक्शन में शिरकत की. इस दौरान मुकेश अंबानी का भी अलग ही अंदाज दिखा. वे बच्चों संग खेलते नजर आए.

नातिन को गोद में लिए नजर आए अंबानी


मुकेश अंबानी अपने नाती-पोते संग खेलते हुए नजर आए. मामेरू सेरेमनी में वे अपनी बेटी ईशा अंबानी की बेटी आदिया को गोद में लेकर पोज देते दिखे.

बेटे आकाश के बच्चों संग भी दिखें अंबानी

कभी नातिन को गोद में लिया तो कभी पोती के साथ खेलते दिखें अंबानी, अनंत-राधिका की मामेरू सेरेमनी से सामने आईं झलकियां

अनंत और राधिका की मामेरू सेरेमनी के दौरान मुकेश अंबानी अपने बड़े बेटे आकाश अंबानी के बच्चों संग भी दिखाई दिए. इस दौरान वे पोती वेदा भी उनके पास दिखीं.

कभी नातिन को गोद में लिया तो कभी पोती के साथ खेलते दिखें अंबानी, अनंत-राधिका की मामेरू सेरेमनी से सामने आईं झलकियां

आनंद पीरामल भी दिखें बच्चों के साथ
वहीं मुकेश अंबानी के दामाद और ईशा अंबानी के पति आनंद पीरामल इस दौरान अपने बेटे कृष्‍णा का हाथ पकड़कर चलते दिखे. बता दें कि ईशा अंबानी ने 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी. अब दोनों एक बेटे कृष्णा और एक बेटी आदिया के माता-पिता हैं. 


12 जुलाई को जियो वर्ल्ड सेंटर में होगी अनंत-राधिका की शादी
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में अब कुछ ही दिन बचे हैं. दोनों क शादी विधि-विधान के साथ 12 जुलाई को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में धूमधाम से संपन्न होगी. इसमें देश विदेश की कई मशहूर हस्तियां शामिल होगी. इसके बाद 14 जुलाई को मुंबई में ही ग्रैंड रिसेप्शन दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Anant Radhika Wedding: ‘मामेरू’ सेरेमनी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं जाह्नवी, मीजान-ओरी भी आए नजर



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button