खेल

नहीं चला कप्तान अभिषेक शर्मा का बल्ला, वनडे मैच में बुरी तरह हारी उनकी टीम

विजय हजारे ट्रॉफी में उत्तराखंड ने पंजाब को 5 विकेट से हरा दिया है. पंजाब टीम की कप्तानी अभिषेक शर्मा कर रहे थे, जिसने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 269 रन बनाए थे. जवाब में उत्तराखंड ने 48वें ओवर में 5 विकेट से जीत हासिल की. उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला ने 118 रनों की शतकीय पारी खेली. ये मौजूदा टूर्नामेंट में पंजाब टीम की पहली हार है.

अभिषेक शर्मा की कप्तानी वाली पंजाब मैच में पहले बल्लेबाजी करने आई. कप्तान अभिषेक शर्मा और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने 6 ओवरों में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया था. पहले प्रभसिमरन 28 रन बनाकर आउट हो गए. पंजाब टीम अभी अपने स्कोर में 9 रन ही जोड़ पाई थी, तभी अभिषेक शर्मा भी 30 रन बनाकर आउट हो गए.

पंजाब के लिए सलिल अरोड़ा ने 65 रन बनाए, वहीं आठवें क्रम पर बैटिंग करने वाले कृष भगत ने 51 रनों का योगदान दिया. पंजाब की टीम 269 रन बना पाई.

पंजाब की पहली हार

270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई उत्तराखंड की शुरुआत बहुत खराब रही, क्योंकि 24 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके थे. मगर कप्तान कुणाल चंदेला एक अलग ही मूड़ में नजर आए. उन्होंने 118 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button