खेल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के लिए सभी 48 टीमें कंफर्म, जानें कौन-कौन से देश पहली बार बने हिस्सा

FIFA World Cup 2026 All 48 Teams: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए सभी 48 टीमें कंफर्म हो चुकी हैं. पिछले सीजन यानी 2022 के फीफा वर्ल्ड कप में 32 टीमों ने हिस्सा लिया था. इस दफा टीमों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है. फुटबॉल वर्ल्ड कप की शुरुआत 11 जून से होगी. तो आइए जानते हैं कि इस बार टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें कौन-कौन सी हैं. इसके अलावा कौन से देश पहली बार इस विश्व कप का हिस्सा बने हैं.

पहली बार खेलेंगे 4 देश 

2026 के जरिए 4 देश फीफा वर्ल्ड में डेब्यू करेंगे. इसमें केप वर्डे, कुराकाओ, जॉर्डन और उज्बेकिस्तान का शामिल है. देखना दिलचस्प होगा कि पहली बार फुटबॉल विश्व कप में इन टीमों का प्रदर्शन कैसा रहेगा. 

अंत में मिली 6 टीमें

बता दें कि क्वालिफिकेशन के फाइनल राउंड से 6 टीमों ने टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया. इन टीमों में डन, तुर्किये, बोस्निया एंड हेर्जेगोविना, चेक रिपब्लिक, इराक और डीआर कोंगो का नाम शामिल है. 

48 टीमों के लिए 12 ग्रुप 

टूर्नामेंट में 48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया है. सभी ग्रुप में 4-4 टीमें शामिल होंगी. ग्रुप में मौजूद सभी टीमें बाकी तीन टीमों के खिलाफ मैच खेलेंगी. टूर्नामेंट में कुल 104 मैच खेले जाएंगे. 

2026 फीफा वर्ल्ड कप के लिए सभी 48 टीमें

    • ग्रुप A – मेक्सिको, चेक गणराज्य, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया
    • ग्रुप B – कनाडा, बोस्निया और हर्जेगोविना, कतर, स्विट्जरलैंड
    • ग्रुप C – ब्राजील, हैती, मोरक्को, स्कॉटलैंड
    • ग्रुप D- संयुक्त राज्य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पराग्वे, तुर्की
    • ग्रुप E – कुराकाओ, इक्वाडोर, जर्मनी, आइवरी कोस्ट
    • ग्रुप F- नीदरलैंड, जापान, स्वीडन, ट्यूनीशिया
    • ग्रुप G – बेल्जियम, मिस्र, ईरान, न्यूजीलैंड
    • ग्रुप H- केप वर्डे, सऊदी अरब, स्पेन, उरुग्वे
    • ग्रुप I – फ्रांस, नॉर्वे, सेनेगल, इराक
    • ग्रुप J – अल्जीरिया, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रिया, जॉर्डन
    • ग्रुप K- कोलंबिया, जमैका, पुर्तगाल, उज्बेकिस्तान
    • ग्रुप L- क्रोएशिया, इंग्लैंड, घाना, पनामा. 

तीन देशों में होगा टूर्नामेंट 

गौरतलब है कि 11 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का फाइनल मैच 19 जुलाई को खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेजाबानी तीन देश मिलकर करेंगे. मेजबान देशों में अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा का नाम शामिल है. अमेरिका के 11 शहरों में, मैक्सिको के तीन शहरों में और कनाडा के दो शहरों में मैच खेले जाएंगे. 

 

यह भी पढे़ं: Watch: अप्रैल फूल के दिन सचिन तेंदुलकर ने दोस्त के साथ किया मजेदार प्रैंक, वीडियो देख हंस पड़ेंगे आप



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button