उत्तर प्रदेशभारत

‘रात में नो मीटिंग…’ घर पहुंचे बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड बोली, फिर युवक ने जो किया…

'रात में नो मीटिंग...' घर पहुंचे बॉयफ्रेंड से गर्लफ्रेंड बोली, फिर युवक ने जो किया...

एआई जनरेटेड इमेज

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी को उसकी प्रेमिका ने रात में मिलने से इनकार कर दिया तो उसने टॉयलेट क्लीनर पी लिया. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. इसके बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया. उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. ये पूरा मामला फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना इलाके का है. युवक का नाम अंकित राठौर है.

अंकित दक्षिण फिरोजाबाद के करबला थाना इलाके का रहने वाला है. उसकी प्रेमिका सिरसागंज थाना इलाके के हुसैनपुर बैजुआ गांव में रहती है. बताया जा रहा है कि पिछले दो साल से दोनों का प्रेम प्रसंग है. दो परिवारों में युवक-युवती की शादी की बात भी चल रही थी. इसी बीच रविवार को अंकित अपनी प्रेमिका से मिलने हुसैनपुर बैजुआ गांव में उसके घर पहुंच गया.

नाराजगी में उठाया ये कदम

सब कुछ समान्य चल रहा था, लेकिन रात के समय अंकित युवती के घर पहुंचा तो लड़की के पिता ने उसे मना किया कि वो रात के समय उनकी बेटी से नहीं मिल सकता. युवती ने भी अंकित को रात के समय मिलने से इनकार कर दिया. अंकित को इनकार करना बर्दाश्त न हो सका. इससे वो नाराज हो गया. इसके बाद उसने घर के अंदर बाथरूम में रखे टॉयलेट क्लीनर को उठाकर पी लिया.

पुलिस ने युवती के पिता को हिरासत में लिया

टॉयलेट क्लीनर पीने से अंकित की हालत खराब होने लगी. इस पर युवती के पिता ने युवक के टॉयलेट क्लीनर पीने की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. फिर अंकित को अस्पताल भिजवाया. अंकित को इलाज के आगरा रेफर किया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है. उधर पुलिस ने युवती के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है.

वहीं इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि युवक की हालत सुधर रही है. वह आगरा के अस्पताल में भर्ती है. पुलिस उसका बयान लेगी. इसके बाद जांच में जो भी बात सामने आएगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें:बॉयफ्रेंड के लिए छोड़ा पति, बदल दिया धर्म और हिंदू लड़के से की शादी; सायमीन से बनी श्रुति की क्या है कहानी?



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button