टेक्नोलॉजी

Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • मजबूत, अलग पासवर्ड और संदिग्ध लिंक से बचें।

Email Hacked: आज के दौर में ईमेल अकाउंट सिर्फ मेल भेजने या रिसीव करने की चीज नहीं है. बल्कि इसमें बैंक खातों से लेकर सोशल मीडिया प्रोफाइल और ऑफिस के जरूरी दस्तावेजों तक, हर जगह लॉग-इन किया जाता है. ऑनलाइन अकाउंट्स का पासवर्ड भूल जाने पर भी रीसेट लिंक मेल पर ही आता है. इसलिए अगर आपका ईमेल अकाउंट किसी हैकर के हाथ लग जाए तो आपकी प्राइवेसी और पैसों दोनों के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है. 

कई बार स्कैमर्स चुपचाप डेटा में सेंध लगा लेते हैं और हमें महीनों तक इसकी भनक तक नहीं लगती है. क्या आपने कभी सोचा है कि जिस ईमेल का आप रोज इस्तेमाल कर रहे हैं वह पहले कभी किसी डेटा लीक में खतरे में पड़ चुका है या नहीं? अगर आप भी इस बात को लेकर अनजान हैं और अपने अकाउंट को पूरी तरह से सुरक्षित रखना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसा बेहद आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप मिनटों में यह पता लगा सकते हैं कि आपका ईमेल सेफ है या नहीं.

 ऐसे चेक करें आपका ईमेल सेफ है या नहीं

अपने ईमेल आईडी के लीक होने का सच जानने के लिए आपको किसी बड़े सॉफ्टवेयर या महंगे एंटीवायरस की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसके लिए इंटरनेट पर Have I Been Pwned नाम की एक बेहद भरोसेमंद और सेफ वेबसाइट मौजूद है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स करते हैं. आपको बस अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउज़र में इस वेबसाइट को खोलना है और इसके सर्च बॉक्स में अपनी वह ईमेल आईडी दर्ज करनी है जिसकी आप जांच करना चाहते हैं. 

ईमेल लिखकर जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे यह वेबसाइट तुरंत पूरी दुनिया में हुए पिछले सभी डेटा लीक और हैकिंग मामलों के रिकॉर्ड को खंगाल लेगी. अगर आपकी ईमेल आईडी किसी भी पुरानी लीक हुई लिस्ट में शामिल होगी तो वेबसाइट लाल रंग के साथ चेतावनी दे देगी कि आपका डेटा खतरे में आ चुका है. वहीं अगर आपका ईमेल पूरी तरह से सेफ होगा, तो स्क्रीन पर हरी पट्टी आ जाएगी जिसका मतलब है कि आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता

अगर लीक हो गया है ईमेल तो क्या करें?

मान लीजिए कि आपने चेक किया और वेबसाइट ने बता दिया कि आपका ईमेल एड्रेस किसी डेटा लीक में आ चुका है. तो आपको बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है ऐसे में आप बिना एक सेकंड गंवाए अपने उस ईमेल अकाउंट का पासवर्ड तुरंत बदल दें. नया पासवर्ड हमेशा ऐसा मजबूत बनाएं जिसमें अंग्रेजी के बड़े-छोटे अक्षर, अंक और स्पेशल कैरेक्टर मिले हुए हों जिससे कोई दूसरा उसे आसानी से गेस न कर सके. 

इसके अलावा अपने अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन यानी 2FA को तुरंत ऑन कर लें. जिससे जब भी कोई किसी दूसरे डिवाइस से लॉग-इन करने की कोशिश करे तो आपके फोन पर एक ओटीपी आए बिना वह आगे न बढ़ सके. इसके साथ ही यह भी चेक कर लें कि कहीं आपके अकाउंट में कोई ऐसा अनजान थर्ड-पार्टी ऐप या डिवाइस तो कनेक्ट नहीं है जिसे आपने परमिशन न दी हो अगर ऐसा दिखे तो उसे तुरंत वहां से हटा दें.

Email Hacked: क्या आपका ईमेल हो चुका है हैक? इस तरीके से करें पता

यह भी पढ़ें: Wifi Plan: 200Mbps वाई-फाई पर 3 महीने नहीं देना होगा बिल, 30 नवंबर तक मौका

अपने ईमेल अकाउंट को ऐसे रखें सेफ 

आपका ईमेल भविष्य में कभी भी हैकर्स के हत्थे न चढ़े. इसके लिए यह ध्यान रखें कि कभी भी एक ही पासवर्ड को अलग-अलग वेबसाइट्स और ऐप्स के लिए इस्तेमाल करने की गलती न करें क्योंकि एक जगह से लीक होने पर बाकी जगह के अकाउंट भी खतरे में पड़ जाते हैं. 

किसी भी अनजान या फिशिंग लिंक पर अपनी ईमेल आईडी डालकर साइन-अप करने से हमेशा बचें खासकर उन वेबसाइट्स पर जिनकी कोई क्रेडिबिलिटी न हो. अपने ब्राउज़र या पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करके हमेशा मजबूत और अलग पासवर्ड सेट करें और समय-समय पर उन्हें बदलते रहें. अगर आप इन छोटी-छोटी लेकिन बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे, तो आपका ईमेल अकाउंट हमेशा साइबर ठगों से बचा रहेगा.

यह भी पढ़ें: Bluetooth Hacking: क्या आपका भी ब्लूटूथ 24 घंटे रहता है ऑन? आज ही जान लें इसके नुकसान

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button