विश्व

India China Rajnath Singh Admiral Dong Jun Defence Minister of China SCO Meeting Kailash Mansarovar yatra ann

SCO Summit 2025: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह एससीओ के सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने चीन के चिंगदाओं शहर पहुंचे. उन्होंने चीन के रक्षामंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ मुलाकात की. अहम बात यह है कि इस दौरान एक खास फैसले पर सहमति बनी. राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए बताया करीब छह सालों के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू होगी. इस को लेकर भारत और चीन के बीच सकारात्मक बातचीत हुई. 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”किंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डॉन जून के साथ बातचीत की. हमने द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया. लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा की पुनः शुरुआत पर खुशी व्यक्त की.” 

राजनाथ सिंह ने रूस और बेलारूस के रक्षा मत्रियों से भी की मुलाकात 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और बेलारूस के अपने समकक्षों के साथ भी मीटिंग की इन द्विपक्षीय बैठकों में क्षेत्र में चुनौतियों और सुरक्षा खतरों के साथ-साथ रक्षा सहयोग पर बातचीत हुई. राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “चिंगदाओ में बेलारूस के रक्षा मंत्री लेफ्टिनेंट जनरल विक्टर ख्रेनिन के साथ अच्छी बातचीत हुई.” इससे पहले राजनाथ सिंह ने रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से मुलाकात की और रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक और व्यापक सहयोग पर चर्चा की.

बता दें कि भारत का रक्षा के क्षेत्र में रूस के साथ दीर्घकालिक एवं व्यापक सहयोग है, जो दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की अध्यक्षता में आईआरआईजीसी-एम एंड एमटीसी तंत्र के जरिए निर्देशित होता है.



Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button