मनोरंजन

Do Deewane Seher Mein Trailer Out: इनकार-इकरार के बीच फंसी मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की रियल वाली लव स्टोरी

प्यार का महीने शुरू हो गया है. वैलेंटाइन वीक की शुरुआत से पहले मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी ने फैंस को प्यार-शादी की सच्चाई से वाकिफ करवा दिया है. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म के ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं.

कैसा है ट्रेलर? 
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो इसमें दो ऐसे लोगों की कहानी दिखाई है जो अरेंज मैरिज के लिए मिलते हैं. दोनों एक-दूसरे को जानने की कोशिश करते हैं और आखिर में लड़की शादी से मना कर देती है. दोनों अपनी कॉम्प्लेक्सिटी से जूझ रहे हैं. लेकिन धीरे-धीरे दोनों मिलते हैं और इनकार इकरार में बदलने लगता है. ट्रेलर में प्यार, इमोशन्स देखने को मिलता है. ट्रेलर में रोमांस दिखता है. हालांकि, इसकी कहानी परफेक्ट प्यार के इर्द-गिर्द नहीं घूमती है. इसकी खासियत ये है कि इसमें फेयरी टेल रोमांस देखने को नहीं मिलेगा.

सिद्धांत और मृणाल की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है और दोनों के बीच में रियल वाली लव स्टोरी देखने को मिलती है. ट्रेलर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. किसी भी रोमांटिक फिल्म की जान उसका म्यूजिक होता है और ट्रेलर में म्यूजिक शानदार है. मेकर्स ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- परफेक्ट लव ओवररेटेड हो गया है लेकिन रियल लव नहीं. 

कब रिलीज होगी दो दीवाने शहर में?

बता दें कि फिल्म 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. इस फिल्म को रवि उडयावर डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म को संजय लीला भंसाली और प्रेरणा सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं. जी स्टूडियोज इसे प्रेजेंट कर रहे हैं.

ट्रेलर लॉन्च से मृणाल-सिद्धांत की तस्वीरें वायरल

ट्रेलर लॉन्च में मृणाल और सिद्धांत को साथ में देखा गया. दोनों ने साथ में पोज दिए. वो एक-दूजे का हाथ पकड़े नजर आए. उन्होंने एक-दूसरे की बाहों में पोज दिए. दोनों को साथ में पर्दे पर देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. 

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button